BCCI का बड़ा एक्शन, IPL में खिलाड़ियों की Reels पर लगी रोक! रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. अब रील कल्चर को लेकर बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाए हैं. रील कल्चर की वजह से नियमों को बार-बार तोड़ा जा रहा है.

Cricket News - 2026-05-09T163104.999
1 / 6

आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. अब तक लीग में 51 मैच खेले जा चुके हैं या यूं कहें कि आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. कुछ टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है, जबकि कुछ टीमों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. अब बीसीसीआई रील्स कल्चर पर बड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है.  

विज्ञापन

बोर्ड की बढ़ी टेंशन

बोर्ड की बढ़ी टेंशन2 / 6

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल टीमों के आस पास सोशल मीडिया पर बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंताओं को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. बीसीसीआई अधिकारियों को लगता है कि वीडियो, रील और पर्दे के पीछे की सामग्री के माध्यम से अहम जानकारी लीक हो सकती है.

विज्ञापन

पूर्व खिलाड़ियों को भी मिली चेतावनी

पूर्व खिलाड़ियों को भी मिली चेतावनी3 / 6

इस जांच में पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा सीजन में प्रासरण विभाग में काम कर रहे खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है. कुछ कमेंटेटरों ने भी नियमों का उल्लंघन किया है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को मैच के तनावपूर्ण माहौल में डगआउट के पास अपने फोन पर वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया.

निजी काम के लिए वीडियो शूट

निजी काम के लिए वीडियो शूट4 / 6

इसके अलावा एक अन्य पूर्व खिलाड़ी को अपने यू ट्यूब चैनल के लिए वीडियो शूट करते हुए देखा गया. इनके खिलाफ कानूनी नोटिस भी भेजी जा सकती है. इसके अलावा खिलाड़ियों के परिवार और रिश्तेदारों को भी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट न करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

खिलाड़ियों को भी मिली सलाह

खिलाड़ियों को भी मिली सलाह5 / 6

वहीं, बोर्ड ने खिलाड़ियों को भी टीम यात्रा के दौरान सोशल मीडिया का प्रयोग सीमित रखने के लिए कहा है. इससे पहले एक अन्य क्रिकेटर की पत्नी को भी भारतीय खिलाड़ियों का रहन सहन दिखाने के लिए चेतावनी मिल चुकी है.

रील कल्चर से हो रहा है नुकसान

रील कल्चर से हो रहा है नुकसान6 / 6

बोर्ड का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए मैच के दिन सामरिक जानकारी सामने आ सकती है, जिसमें टीम चयन के बारे में संकेत मिलने की आशंका है. हाल ही में रील कल्चर को लेकर नियमों की धज्जियां उड़ी हैं. कुछ भारतीय खिलाड़ी भी मैच से ठीक पहले और मैच के बाद तुरंत वीडियो पोस्ट करते हैं. इस मामले को भी बीसीसीआई ने संज्ञान में लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन