रोहित शर्मा-विराट कोहली को लेकर BCCI उठाएगा बड़ा कदम! World Cup 2027 की तैयारी के लिए बनाया नया प्लान?

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ भारत के लिए वनडे खेलते हुए नजर आते हैं. वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए BCCI ने अब एक खास प्लान बना लिया है. यह फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है.

Rohit Sharma Virat kohli (27)
1 / 6

Rohit Sharma-Virat Kohli: T20 World Cup 2026 के बाद अब फैंस की नजर IPL पर है. इस बड़े टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम और फैंस का फोकस 2027 के वर्ल्ड कप पर रहने वाला है. वनडे क्रिकेट को इसके बाद प्राथमिकता मिलने वाली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हैं. अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई उन दोनों को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है और दोनों 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले अधिक से अधिक मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

BCCI का फोकस ज्यादा वनडे मैच कराने पर

BCCI का फोकस ज्यादा वनडे मैच कराने पर2 / 6

अब आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप 2027 है. इसी वजह से बीसीसीआई का फोकस अधिक से अधिक वनडे मैच कराने पर है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को विदेशी धरती पर अधिक वनडे मैच आयोजित करने का प्रस्ताव अन्य क्रिकेट बोर्ड्स से मिला है. BCCI ने इस ऑफर को स्वीकार भी कर लिया है.

विज्ञापन

विराट-रोहित की लोकप्रियता है कारण

विराट-रोहित की लोकप्रियता है कारण3 / 6

विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. दोनों ही सिर्फ वनडे खेलते हैं और पिछले कुछ महीनों में देखा गया है कि इन दोनों के कारण एकदिवसीय क्रिकेट की लोकप्रियता में बड़ा उछाल आया है. फैंस उन्हें ज्यादा से ज्यादा मैदान पर देखना चाहते हैं.

पैसों के मामले में होता है फायदा

पैसों के मामले में होता है फायदा4 / 6

विराट कोहली और रोहित शर्मा की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है. दोनों अगर खेलते हैं, तो अधिक से अधिक ब्रांड एडवर्टाइजमेंट के लिए सामने आते हैं. ऐसे में क्रिकेट बोर्ड और आयोजकों को भी फायदा होता है. इसी को देखते हुए BCCI ने अन्य क्रिकेट बोर्ड्स के साथ मिलकर वनडे शेड्यूल में ज्यादा मैच जोड़ने का प्लान बनाया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के शेड्यूल में बदलाव संभव

टीम इंडिया के शेड्यूल में बदलाव संभव5 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से टूर पर अधिक वनडे मैच जोड़ने की मांग की है. इसके अलावा न्यूजीलैंड ने भी BCCI से अपने टूर पर 3 से अधिक वनडे मुकाबले रखने का प्रस्ताव दिया था. अब अन्य क्रिकेट बोर्ड की खबरें भी सामने आ रही हैं. ऐसे में विराट-रोहित अगले एक-डेढ़ साल में ज्यादा से ज्यादा एक्शन में नजर आएंगे.

विराट-रोहित को भी होगा फायदा

विराट-रोहित को भी होगा फायदा6 / 6

रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हैं. ऐसे में उनका लगातार अच्छे टच में रहना मुश्किल है. दोनों के लिए 2027 का वनडे वर्ल्ड कप काफी महत्वपूर्ण है और वो इसके लिए पूरी तरह तैयार होना चाहेंगे. ऐसे में अगर उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में ज्यादा मैच खेलने का मौका मिलता है, तो यह उनकी तैयारी को मजबूत करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन