BCCI का नया मास्टर प्लान! बोर्ड कर रहा एक साथ 2 टीम इंडिया उतारने की तैयारी, जानें कब होगा ऐसा

बीसीसीआई टीम इंडिया को को लेकर टी20 फॉर्मेट में एक नया प्लान तैयार कर रही है. बोर्ड ने एक साथ 2 टीमें उतारने का प्लान तैयार कर रही है. ऐसा कब और कहां किया जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (45)
1 / 6

T20I team India: बीसीसीआई टीम इंडिया के आगे के दौरों और बिजी क्रिकेट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बड़ी तैयारी कर रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार बोर्ड एक 30 से 35 खिलाड़ियों का पूल तैयार करेगा, जिससे टी 20 टीम इंडिया की 2 टीमें तैयार की जा सकें. आने वाले समय में टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल को देखते हुए बोर्ड ये बड़ा कदम उठा रहा है.ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं कि कब ऐसा हो सकता है.

विज्ञापन

शेड्यूल ओवरलैपिंग के चलते होगा ऐसा

शेड्यूल ओवरलैपिंग के चलते होगा ऐसा2 / 6

टीम इंडिया को इस साल एशियन गेम्स खेलना है और उसी समय पर टीम को वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज भी खेलनी है. इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई की तरफ से 2 टीमें बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

एक समय पर खेलेंगी 2 टीमें

एक समय पर खेलेंगी 2 टीमें3 / 6

बीसीसीआई 30-35 टीमों का एक पूल तैयार करना चाहता है जिससे टीम इंडिया एक ही समय पर 2 टूर्नामेंट में खेल सके. साल 2028 में होने वाले ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए बोर्ड चाहता है कि टीम में गहराई और लचीलापन हो.

आयरलैंड दौरे से होगी शुरुआत

आयरलैंड दौरे से होगी शुरुआत4 / 6

इस योजना की शुरुआत बोर्ड जून के महीने में होने वाले आयरलैंड के दौरे से करेगी. इस दौरे पर बीसीसीआई एक बड़ा स्क्वॉड भेजने की तैयारी कर रहा है. इस टीम में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जाएगा. इसी के आधार पर एशियाई खेलों की टीम का भी चयन किया जाएगा.

विज्ञापन

श्रेयस को मिलेगी कप्तानी!

श्रेयस को मिलेगी कप्तानी!5 / 6

नई टी 20 टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिलेगी. अय्यर ने आईपीएल में पंजाब के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसी के साथ उनका बल्ला भी जमकर गरज रहा है. उनकी प्रतिभा को देखते हुए बोर्ड उनको ये अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रहा है. 

आईपीएल के प्रदर्शन पर होगी एंट्री

आईपीएल के प्रदर्शन पर होगी एंट्री6 / 6

आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टीम कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका देने का प्लान बनाया जा रहा है. जो खिलाड़ी आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी टीम में एंट्री हो सकती है. इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी, कार्तिक त्यागी, शशांक सिंह जैसे खिलाड़ियों का नाम है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन