BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना ने जीता बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

BCCI Naman Awards 2026: बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड्स 'नमन' में कई भारतीय खिलाड़ियों और दिग्गजों को सम्मानित किया गया. शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया. यहां जानिए अवॉर्ड्स के साथ गिल और मंधाना को कितनी प्राइज मनी मिली.

BCCI Naman Awards 2026
1 / 6
BCCI Naman Awards 2026

Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स में कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इस खास समारोह में भारत की 5 वर्ल्ड कप चैंपियन टीमों को भी सम्मानित किया गया. वहीं, भारतीय क्रिकेट के दो सुपरस्टार शुभमन गिल और स्मृति मंधाना ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया.  

विज्ञापन

गिल और मंधाना ने जीता बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड

गिल और मंधाना ने जीता बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड2 / 6

टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं, भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को भी इसी सीजन के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया. मंधाना ने 5वीं बार बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता है.

विज्ञापन

2024-25 सीजन में गिल और मंधाना का शानदार प्रदर्शन

2024-25 सीजन में गिल और मंधाना का शानदार प्रदर्शन3 / 6

शुभमन गिल और स्मृति मंधाना 2024-25 सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया. गिल को इस सीजन 1565 रन बनाने के लिए पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया. वहीं, मंधाना ने बीते सीजन में 1800 रन बनाने के साथ इस अवॉर्ड को अपने नाम किया.

कितनी मिली प्राइज मनी?

कितनी मिली प्राइज मनी?4 / 6

गिल और मंधाना को इस अवॉर्ड के लिए चमचमाती ट्रॉफी दी गई. इन अवॉर्ड्स के लिए दोनों सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि 15-15 लाख रुपये का कैश अवॉर्ड भी मिला. जीत के बाद गिल ने सभी भारतीय टीमों को ICC ट्रॉफी जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं और फैंस, परिवार व माता-पिता का भी धन्यवाद किया.

विज्ञापन

भारत की 5 वर्ल्ड कप चैंपियन टीमों का सम्मान

भारत की 5 वर्ल्ड कप चैंपियन टीमों का सम्मान5 / 6

नमन अवॉर्ड्स में पिछले 2 सालों में 5 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों को सम्मानित किया गया. इसमें ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026, ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 और ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 शामिल हैं.

3 दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

3 दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड6 / 6

इस मौके पर BCCI ने भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गज खिलाड़ियों को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया. इसमें राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी का नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन