BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल से लेकर स्मृति मंधाना तक... जानें किसे मिलेगा कौन सा अवॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

BCCI Naman Awards 2026: बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड्स सेरेमनी 'नमन' 2026 का आयोजन 15 मार्च को दिल्ली में होने जा रहा है. इस समारोह में राहुल द्रविड़ और मिताली राज समेत 3 दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, शुभमन गिल, आयुष म्हात्रे और स्मृति मंधाना को भी बड़ा सम्मान मिलने वाला है. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

BCCI Naman Awards 2026
1 / 10
BCCI Naman Awards 2026

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नमन अवॉर्ड 2026 के विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया है. यह अवॉर्ड समारोह रविवार, 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जहां भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. आइए एक नजर डालते हैं नमन अवॉर्ड 2026 में सम्मानित होने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर.  

विज्ञापन

3 दिग्गजों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

3 दिग्गजों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड2 / 10

इस बार राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. द्रविड़ ने बतौर कोच भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई. वहीं, बिन्नी 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की चैंपियन टीम का हिस्सा थे और 2022 से 2025 तक BCCI के 36वें अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा.

विज्ञापन

गिल और मंधाना को मिलेगा बड़ा सम्मान

गिल और मंधाना को मिलेगा बड़ा सम्मान3 / 10

इस समारोह में भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेंस) के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा. वहीं, महिला क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (वूमेन्स) चुना गया है. इसके अलावा, हर्षित राणा को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (मेंस) और एन श्री चरणी को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (वूमेन्स) अवॉर्ड मिलेगा. मंधाना को महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के लिए भी सम्मानित किया जाएगा, जबकि दीप्ति को सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा.

आयुष म्हात्रे को मिलेगा लाला अमरनाथ अवॉर्ड

आयुष म्हात्रे को मिलेगा लाला अमरनाथ अवॉर्ड4 / 10

भारत ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप आयूष म्हात्रे की कप्तानी में जीता था. उन्हें घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, भारतीय महिला टीम की ओपनर शेफाली वर्मा को 2024-25 सीजन में सीनियर महिला घरेलू वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी जाएगी.

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे रहे बेस्ट ऑलराउंडर

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे रहे बेस्ट ऑलराउंडर5 / 10

विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे को 2024-25 सीजन की रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट ऑलराउंडर (लाला अमरनाथ अवॉर्ड) से सम्मानित किया जाएगा. वहीं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन के लिए BCCI का बेस्ट परफॉर्मिंग एसोसिएशन अवॉर्ड मिलेगा, क्योंकि इस सीजन में मुंबई ने चार ट्रॉफियां जीतीं और दो में उपविजेता रही.

5 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम होंगी सम्मानित

5 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम होंगी सम्मानित6 / 10

नमन अवॉर्ड 2026 में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली सभी 5 भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा. इसमें वुमेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025, मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 और मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीमें शामिल हैं.

विज्ञापन

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी7 / 10

बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) - इरा जाधव (मुंबई) बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वनडे) - शेफाली वर्मा (हरियाणा) विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (एलीट) में सबसे ज्यादा विकेट - यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (प्लेट) में सबसे ज्यादा विकेट - किशन सरकार (त्रिपुरा) विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (एलीट) में सबसे ज्यादा रन - शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश) विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (प्लेट) में सबसे ज्यादा रन - प्रीतम राज (बिहार)

एमए चिदंबरम ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024-25

एमए चिदंबरम ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024-258 / 10

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला) - एन श्री चरणी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष) - हर्षित राणा

विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-259 / 10

महिला - स्मृति मंधाना पॉली उमरीगर अवॉर्ड पुरुष - शुभमन गिल

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड10 / 10

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट - राहुल द्रविड़ कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट - रोजर बिन्नी महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट - मिताली राज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन