Naman Awards 2026: BCCI ने भारत की 5 वर्ल्ड कप चैंपियन टीमों को किया सम्मानित, देखें तस्वीरें

Naman Awards 2026: बीसीसीआई ने 15 मार्च को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीमों को सम्मानित किया. इनमें टी20 वर्ल्ड कप 2026, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 समेत अंडर-19 की मेंस और वुमेंस टीमें भी शामिल रहीं. यहां देखिए तस्वीरें.

Naman Awards 2026
1 / 9
Naman Awards 2026

Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में हुए प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान भारत की हालिया वर्ल्ड कप जीतों का जश्न मनाया. इस खास समारोह में भारत की 5 वर्ल्ड कप चैंपियन टीमों को सम्मानित किया गया. बीसीसीआई ने इन टीमों के खिलाड़ियों को मेमेंटो देकर उनकी ऐतिहासिक सफलताओं का जश्न मनाया.  

विज्ञापन

भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीमों का सम्मान

भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीमों का सम्मान2 / 9

भारत ने पिछले 2 सालों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 बड़े खिताब अपने नाम किए हैं. इनमें ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026, ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 और ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 शामिल हैं. नमन अवॉर्ड्स 2026 में इन सभी टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025

ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 20253 / 9

निकी प्रसाद की कप्तानी में भारत की अंडर-19 महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 20254 / 9

इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती. उस मैच में रोहित ने 76 रन की अहम पारी खेली थी.

विज्ञापन

ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025

ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 20255 / 9

पिछले साल नवंबर में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए अपना पहला ICC खिताब जीता. उन्होंने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 52 रन से हराकर ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया.

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 20266 / 9

2026 की शुरुआत भी भारत के लिए शानदार रही. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर रिकॉर्ड छठी बार यह खिताब अपने नाम किया. फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया गया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन की धमाकेदार पारी खेली.

विज्ञापन

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026

ICC टी20 वर्ल्ड कप 20267 / 9

वहीं इसी महीने भारत ने 2026 ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी जीता. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन और ईशान किशन 25 गेंदों में 54 रन बनाए. जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4/15 और अक्षर पटेल ने 3/27 लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

3 दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

3 दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड8 / 9

BCCI ने नमन अवॉर्ड्स के मौके पर भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गज खिलाड़ियों को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया. इसमें राहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी का नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

गिल और मंधाना को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

गिल और मंधाना को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड9 / 9

वहीं, भारतीय टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल मेन्स क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला, जबकि महिला कैटेगरी में यह सम्मान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को दिया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन