IPL 2026 से पहले धोनी के लिए राहत की खबर, BCCI ने माही को इन आरोपों से किया बरी

Relief For MS Dhoni ahead of IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, धोनी के फैंस हर साल इस कैश रिच लीग का इंतेजार करते हैं, ताकि माही को खेलते हुए देख सकें. अब 'कैप्टन कूल' के लिए राहत की खबर आई है.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

इस बात में कोई शक नहीं कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में काफी शोहरत कमाई है, लेकिन कई बार विवाद भी उनके करीब आ पहुंचा है. लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएलके साथ उतने ही जुड़ाव के दौरान, भारत के इस पूर्व कप्तान ने ज़्यादातर मौकों पर जवाब देने के बजाय चुप रहना ही बेहतर समझा है अब शायद उनकी वो चुप्पी सही साबित हुई.

विज्ञापन

2 / 6

बीसीसीआई ने धोनी को 'हितों के टकराव' (Conflict of Interest) के आरोपों से बरी कर दिया, जिससे उस शिकायत का अंत हो गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार खिलाड़ी के, एक एक्टिव प्लेयर होते हुए भी, क्रिकेट एकेडमी से जुड़े होने पर सवाल उठाए गए थे.

विज्ञापन

3 / 6

ये आदेश बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर जस्टिस अरुण मिश्रा (रिटायर्ड) ने पारित किया. उन्होंने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद शिकायत को खारिज कर दिया कि बोर्ड के 'हितों के टकराव' से जुड़े नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.

4 / 6

फरवरी 2024 में दायर की गई शिकायत में यह तर्क दिया गया था कि धोनी ने बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन किया है, क्योंकि वो एक ही समय में 'मौजूदा खिलाड़ी' भी थे और 'आर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' की तरफ से चलाई जा रही क्रिकेट एकेडमी से भी जुड़े हुए थे.

विज्ञापन

5 / 6

इसमें यह आरोप भी लगाया गया था कि 2018 में 'हितों के टकराव' से जुड़े नियमों में किए गए संशोधनों के बाद महेंद्र सिंह धोनी जानकारी सार्वजनिक करने से जुड़े नियमों का पालन करने में नाकाम रहे थे. अब नए फैसले के साथ सभी विवादों का अंत हो गया है.

6 / 6

धोनी के लिए इस राहत की खबर आने के बाद उनके फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2026 में उनके फेवरेट क्रिकेटर चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से मैदान में चौके-छक्कों की बरसात कर देंगे. माही ने इसके लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है, और वो नेट पर काफी पसीना बहा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन