IPL के दौरान ‘नर्वस 90s’ में रन आउट होने वाले 4 दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी, 2 बार इस खिलाड़ी के साथ हुआ खेल

IPL: किसी भी फॉर्मेट में ‘नर्वस 90s’ का शिकार होना बल्लेबाज के लिए बहुत ही दुखी करने वाला डिसमिसल होता है. लेकिन टी-20 फॉर्मेट में जब ऐसा होता है, तो बल्लेबाजों को दिल टूट जाता है. आईपीएल में भी ऐसा 5 बार हो चुका है. जिसमें से एक बल्लेबाज के साथ तो 2 बार ऐसा हुआ है.

Mitchell Marsh vs RR
1 / 6
Mitchell Marsh vs RR

IPL: आईपीएल में शतक बनाने का सपना सभी बल्लेबाजों का होता है. वहीं अगर ऐसा बार-बार करने को मिले, तो उससे बड़ी सफलता कोई और नहीं होगी. इस टूर्नामेंट के दौरान 5 बार ऐसा हुआ है, जब बल्लेबाज शतक के बहुत ही करीब हो और ऐसे समय में रन आउट होकर पवेलियन लौट जाए. आईपीएल 2026 में ही एक स्टार बल्लेबाज के साथ ऐसा दिल तोड़ देने वाला वाकया 2 बार हो चुका है.

विज्ञापन

मनविंदर बिस्ला

मनविंदर बिस्ला 2 / 6

आईपीएल 2013 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के मनविंदर बिस्ला के साथ पहली बार ऐसा हुआ था. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे उस मुकाबले में बिस्ला 92 रन बनाकर रन आउट हो गए थे.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 3 / 6

2013 में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ भी ऐसा हुआ था. दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ कोहली 99 रनों के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे.

क्रिस गेल

क्रिस गेल 4 / 6

आरसीबी के ही दिग्गज क्रिस गेल के साथ भी ऐसा आईपीएल 2015 में हुआ था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में क्रिस गेल 96 रन बनाकर रन आउट हो गए थे. 

विज्ञापन

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श 5 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श के साथ आईपीएल 2026 में हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए इस मुकाबले में मार्श 90 रन बनाकर रन आउट हो गए थे. मार्श बहुत ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे.

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श 6 / 6

एक बार फिर से मिचेल मार्श के साथ ऐसा ही आईपीएल 2026 में हुआ है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मार्श 96 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. मार्श पहले बल्लेबाज बने हैं, जिनके साथ ऐसा 2 बार हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन