बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास कितने अमीर हैं? आलीशान मकान, लग्जरी कार के साथ जानिए उनकी पूरी नेट वर्थ

Bangladeshi Cricketer Litton Das Net Worth: लिटन दास बांग्लादेश के सबसे अहम क्रिकेटर्स में से एक हैं और मौजूदा वक्त में अपनी नेशनल टी20 इंटरनेशनल टीम को लीड कर कर रहे हैं. एक राइट-हैंडेड विकेटकीपर-बैटर के तौर पर, उन्हें उनके बेहतरीन स्ट्रोक प्ले और कंसिस्टेसी के लिए तारीफ की जाती है, जो उन्हें सभी फॉर्मेट्स में टीम का एक अहम मेंबर बनाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कितने अमीर हैं?

Litton Das Net Worth
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

लिटन दास आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. ये ग्लोबल टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाना. एक लीडर के तौर पर उनके देशवासियों को उनसे काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि बांग्लादेश ग्लोबल लेवल पर मजबूत प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा.

विज्ञापन

3 / 6

लिटन दास ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए 52 टेस्ट, 95 वनडे और 119 टी-20 इंटरनेशल मुकाबले खेले हैं. ये बयां करता है कि वो अपने देश के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं. दास की टीम में अहमियत का उनकी कमाई से सीधा रिश्ता है, वो इस टैलेंट और शोहरत की बदौलत काफी संपत्ति बनाते हैं.

4 / 6

मैदान पर कामयाबी के साथ-साथ, लिटन दास ने हाल ही में अपने प्रोफेशनल करियर में एक अहम फाइनेंशियल माइलस्टोन को छुआ है. 'क्रिकट्रैकर' के मुताबिक, उनका मौजूदा कुल नेट वर्थ तकरीबन 3 मिलियन डॉलर (तकरीबन 27 करोड़ रुपये) आंकी गई है, जो इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनकी तरक्की को बयान करती है.

विज्ञापन

5 / 6

लिटन दास बांग्लादेश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले क्रिकेटर्स में शामिल हैं. वो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से सालाना तकरीबन 50,000 यूएस डॉलर (तकरीबन 45 लाख रुपये) कमाते हैं, इसके अलावा टेस्ट, वनडे और टी20आई मैच फीस भी हासिल करते हैं.

6 / 6

उनकी इनकम में लीग क्रिकेट के जरिए और बढ़ावा मिलता है. लिटन ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 50 लाख रुपये कमाए और 2025 बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान ढाका कैपिटल्स से $80,000 कमाए. उनके पास ढाका में एक आलीशान मकान भी है और उनके पास लग्जरी कारों का भी अच्छा कलेक्शन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन