बांग्लादेश के 2 खिलाड़ियों पर ICC का सख्त एक्शन, मैदान पर 'बदसलूकी' पड़ी भारी

Bangladesh duo Fined: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ICC ने बांग्लादेश की दो खिलाड़ियों नाहिदा अख्तर और शर्मिन सुल्ताना पर कड़ा एक्शन लिया है. आईसीसी ने इन दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है.

Nahida Akter and Sarmin Sultana Fined
1 / 6

Nahida Akter and Sarmin Sultana Fined: क्रिकेट के मैदान पर अनुशासन को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. ICC ने नाहिदा अख्तर और शर्मिन सुल्ताना पर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भारी जुर्माना लगाया है. दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माने के साथ-साथ डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं.    

विज्ञापन

बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर ICC का सख्त एक्शन

बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर ICC का सख्त एक्शन2 / 6

दरअसल, बांग्लादेश और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच राजशाही में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में नाहिदा अख्तर ने ICC के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया. उन्होंने चमारी अटापट्टू को आउट करने के बाद उन्हें पवेलियन की ओर इशारा करते हुए 'सेंड-ऑफ' दिया, जो नियमों के खिलाफ है.

विज्ञापन

अंपायर के फैसले से नाखुश

अंपायर के फैसले से नाखुश3 / 6

वहीं, शर्मिन सुल्ताना आर्टिकल 2.8 के तहत दोषी पाई गईं. दरअसल, सुल्ताना को 16वें ओवर में LBW आउट करार दिया गया, लेकिन वो अंपायर के फैसले से खुश नहीं थीं. इसके बाद उन्होंने बल्ले से कुछ इशारा किया और क्रीज छोड़ने में भी देरी की.

दोनों खिलाड़ियों ने मानी अपनी गलती

दोनों खिलाड़ियों ने मानी अपनी गलती4 / 6

इन दोनों मामलों में कार्रवाई ऑन-फील्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और रोकेया सुल्ताना, थर्ड अंपायर डॉली रानी सरकार और फोर्थ अंपायर शाथिरा जाकिर जेसी की रिपोर्ट के आधार पर हुई. मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास द्वारा दी गई सजा दोनों खिलाड़ियों ने मान ली, इसलिए आगे कोई सुनवाई नहीं हुई.

विज्ञापन

ICC ने ठोका भारी जुर्माना

ICC ने ठोका भारी जुर्माना5 / 6

दोनों के मैच फीस के 10% काट लिए गए हैं. जुर्माने के साथ-साथ नाहिदा और शर्मिन के खाते में 1-1 डिमेरिट अंक भी जुड़ गया है. हालांकि, पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला ऐसा मामला है.

श्रीलंका ने 2-1 से जीती सीरीज

श्रीलंका ने 2-1 से जीती सीरीज6 / 6

पहले मैच में हार झेलने के बाद श्रीलंका महिला टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा वनडे 4 विकेट से जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. वहीं, सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन