अक्षर पटेल के सामने सुनहरा मौका, 1 विकेट लेते ही रच देंगे नया इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे मैच में सभी की निगाहें अक्षर पटेल पर रहेंगी. वह 1 विकेट लेते ही इतिहास रचने वाले हैं. आज तक भारत के लिए कोई भी फिरकी गेंदबाज ये कीर्तिमान अपने नाम नहीं कर सका है.

Cricket News - 2026-07-04T162929.228
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. अब दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैच में अक्षर पटेल इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. वह 1 विकेट लेते ही अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लेंगे. अब तक कोई भी भारतीय ऐसा कारानामा नहीं कर पाया है. Image Credit: X  

Advertisment

अक्षर पटेल रचने वाले हैं इतिहास

अक्षर पटेल रचने वाले हैं इतिहास2 / 6

दरअसल अक्षर पटेल 1 विकेट लेते ही अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लेंगे. वह टी-20 आई में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन जाएंगे. अब तक कोई भी भारतीय स्पिनर टी-20 आई में 100 विकेट नहीं ले पाया है. Image Credit: X

विज्ञापन

1 विकेट लेते ही दर्ज होगा बड़ा कीर्तिमान

1 विकेट लेते ही दर्ज होगा बड़ा कीर्तिमान3 / 6

बतौर स्पिनर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट टी-20 में अक्षर पटेल के नाम हैं. उन्होंने 99 विकेट लिए हैं. दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल 96 विकेट लेकर इस लिस्ट में बने हुए हैं. तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव 95 विकेट लेकर लिस्ट में विराजमान हैं. Image Credit: X

अश्विन का भी लिस्ट में नाम

अश्विन का भी लिस्ट में नाम4 / 6

वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने भी काफी कम समय में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. टी-20आई में उनके नाम अब तक 73 विकेट दर्ज हो गए हैं. इसके अलावा आर अश्विन 72 विकेट के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व

तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व5 / 6

अक्षर, भारत के लिए अब तक 15 टेस्ट मैच, 71 वनडे मैच और 97 टी-20 मैच में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. तीनों ही प्रारूपों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने बैटिंग और बॉलिंग में कमाल किया है. Image Credit: X

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

अक्षर ने टेस्ट में 688 रन बनाने के साथ ही 57 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. इसके अलावा 71 वनडे मैचों में उन्होंने 858 रन बनाने के अलावा 75 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 97 टी-20 मैचों में उन्होंने 99 विकेट झटकने के अलावा 734 रन भी बनाए हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन