RCB vs SRH मैच से पहले बेंगलुरु को बड़ा झटका, नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी!

RCB vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार गेंदबाज पहले मैच से बाहर है.

Cricket News - 2026-03-27T172239.490
1 / 6

RCB vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब चंद घंटे ही रह गए हैं. सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर हो गया है.  

विज्ञापन

आरसीबी को बड़ा झटका

आरसीबी को बड़ा झटका2 / 6

आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 26 मार्च को आरसीबी के खेमे में शामिल हुए थे. हालांकि अब आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने जोश हेजलवुड पर बयान दिया है.

विज्ञापन

कोच ने किया साफ

कोच ने किया साफ3 / 6

फ्लावर ने साफ कर दिया है कि 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में जोश हेजलवुड नहीं खेलेंगे. हेजलवुड फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हैं. हेजलवुड के अलावा आरसीबी के खेमे में भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल जैसे स्टार तेज गेंदबाज हैं. आरसीबी को इनसे खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.

10 अप्रैल को खेलने की संभावना

10 अप्रैल को खेलने की संभावना4 / 6

रिपोर्ट्स की मानें तो 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ या 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में जोश हेजलवुड की वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

आरसीबी के लिए अहम

आरसीबी के लिए अहम5 / 6

हेजलवुड आरसीबी के लिए काफी अहम हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाया था.

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन6 / 6

हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए 12 मैच खेलते हुए 22 विकेट झटके थे. उनका आईपीएल करियर भी दमदार है. उन्होंने 39 मैच में 57 विकेट अपनी झोली में डाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन