अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम को लेकर दिए 5 बड़े बयान, बताया कब कमबैक करेंगे विराट कोहली
Team India: बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मिलकर 4 अलग-अलग सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. जहां पर कुछ बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. इस दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 5 बड़े बयान दिए हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर बोले अजीत अगरकर
2 / 615 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिला. जिसके बारे में बोलते हुए टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने हमें उन्हें चुनने के लिए मजबूर कर दिया.’
सूर्यकुमार यादव पर भी बोले अगरकर
3 / 6सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है. जिसके बारे में अजीत अगरकर ने कहा, ‘यह मुश्किल है, अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन जैसा कि ज्यादातर वर्ल्ड कप के बाद होता है, आप फिर से सोचने की कोशिश करते हैं कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका क्या है.’
श्रेयस अय्यर पर भी बोले मुख्य चयनकर्ता
4 / 6टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है कि श्रेयस अय्यर ने अलग-अलग सीजन में अलग-अलग टीमों के साथ क्या किया है. वह टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह बनाने के करीब थे. वह काफी अनुभव के साथ एक शानदार उम्मीदवार हैं.’
विराट कोहली के कमबैक पर बोले अगरकर
5 / 6इंजरी के कारण वनडे टीम से बाहर हुए विराट कोहली के बारे में अजीत अगरकर ने कहा, ‘विराट कोहली के बारे में हमें अभी सिर्फ टाइमलाइन पता है. लेकिन ऐसा लगता है कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.’
युवा वैभव सूर्यवंशी पर भी बोले अगरकर
6 / 6उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट टीम में मौका देने के सवाल पर अजीत अगरकर ने कहा, ‘वह बच्चा है, वह अपना सफर शुरू कर रहा है. जब घरेलू सीजन शुरू होगा, तो हम उसे देखेंगे. इस समय, हम इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि वह T20 टीम में क्या ला सकता है.’
