IPL 2026: रोहित-विराट के बाद एक और भारतीय स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, बिना आउट हुए लौटना पड़ा पवेलियन

IPL 2026 News: आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. पहले रोहित शर्मा विराट कोहली चोटिल हुए थे. अब भारतीय टीम का एक और बड़ा सितारा चोटिल हो गया है.

Cricket News - 2026-04-15T202543.743
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. हालांकि अब तक कई स्टार खिलाड़ी चोटिल भी हो गए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली मुंबई और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में चोटिल हुए थे. वहीं, अब 15 अप्रैल को खेले जा रहे आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबले में एक और भारतीय स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया.  

विज्ञापन

आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबला

आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबला2 / 6

15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर आरसीबी और एलएसजी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऋषभ पंत चोटिल हो गए. वह बल्लेबाजी के दौरान घायल हुए इसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

विज्ञापन

ऋषभ पंत हुए चोटिल

ऋषभ पंत हुए चोटिल3 / 6

आरसीबी की ओर से पांचवां ओवर जोश हेजलवुड कर रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. लेकिन गेंद और बल्ले का सही संपर्क नहीं हुआ. इसके बाद ऋषभ पंत ने अपने आप को अनफिट महसूस किया और वह डग आउट की तरफ लौट गए.

अपडेट आना बाकी

अपडेट आना बाकी4 / 6

फिलहाल उनकी फिटनेस को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है. देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं या नहीं.

विज्ञापन

रोहित और विराट भी हुए थे चोटिल

रोहित और विराट भी हुए थे चोटिल5 / 6

वहीं, इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी के दौरान अनफिट हो गए थे. रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी. क्रिकबज के अनुसार वह पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला आगामी मैच नहीं खेलेंगे.

विराट प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं

विराट प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं6 / 6

इसके अलावा एलएसजी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में रखा गया है. ये पहला मौका है, जब आईपीएल में विराट कोहली इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं. इससे पहले विराट हमेशा प्लेइंग 11 में शामिल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन