IPL 2026 में बड़ा धमाका करने के बाद केएल राहुल इस लीग में हुए अनसोल्ड, जानें बड़ी वजह

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद भी केएल राहुल को आगामी लीग में अनसोल्ड होना पड़ा. किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.

Cricket News (64)
1 / 6

आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से उन्होंने खूब रन बनाए थे. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह आईपीएल में एक मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे. इसके बावजूद राहुल को एक लीग के ऑक्शन में अनसोल्ड रहना पड़ा.  

विज्ञापन

राहुल नहीं बिके

राहुल नहीं बिके2 / 6

दरअसल कर्नाटक में महाराजा टी-20 कप खेली जानी है. इसके लिए ऑक्शन भी हो रहा है. ऐसे में जब केएल राहुल का ऑक्शन में नाम आया तो वह अनसोल्ड हो गए. उनका बेस प्राइस 2 लाख रुपये था. ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत की उप-कप्तानी जाने पर पहली बार बोले गौतम गंभीर, जानिए क्या कहा

विज्ञापन

जानिए बड़ी वजह

जानिए बड़ी वजह3 / 6

अब केएल राहुल किसी टीम ने क्यों नहीं खरीदा. इसकी वजह जानते हैं. दरअसल केएल राहुल फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद वह वनडे सीरीज भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाले हैं. ये भी पढ़ें: रजत पाटीदार के साथ कौन है ये बला की खूबसूरत एंकर?

अफगानिस्तान के खिलाफ तैयारी

अफगानिस्तान के खिलाफ तैयारी4 / 6

ऐसे में उनकी उपलब्धता अनसोल्ड रहने का कारण बनी. हालांकि महाराजा टी-20 ट्रॉफी शुरू होने के दौरान अफगानिस्तान सीरीज खत्म हो जाएगी. लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है. ऐसे में राहुल फ्रेंश माइंड के साथ इंग्लैंड जाना चाहेंगे.

विज्ञापन

दिल्ली के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

दिल्ली के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन5 / 6

राहुल ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए. राहुल के बल्ले से 14 मैचों में 45 से अधिक औसत के साथ 593 रन निकले. खास बात ये है कि उन्होंने अपनी स्ट्राइक रेट के साथ खासा प्रभावित किया और 175 के स्ट्राइक रेट के साथ रन कूटे.

अफगानिस्तान के खिलाफ दमखम दिखाने को तैयार

अफगानिस्तान के खिलाफ दमखम दिखाने को तैयार6 / 6

आईपीएल 2026 के बाद राहुल अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों में रन बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद वह 12 जून से होने वाली वनडे सीरीज में भी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन