ऋषभ पंत की उप-कप्तानी जाने पर पहली बार बोले गौतम गंभीर, जानिए क्या कहा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऋषभ पंत को उस समय बड़ा झटका दिया, जब आईपीएल 2026 के दौरान उनसे उप कप्तानी छीन ली गई. अब हेड कोच गौतम गंभीर ने पंत पर बात की है.

Cricket News (63)
1 / 6

आईपीएल 2026 के बीच भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया गया था, तब सिलेक्टर्स ने ऋषभ पंत से उप कप्तानी का जिम्मा छीन लिया था. उनकी जगह पर केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है. पंत कई दिनों से भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान थे. अब उन्हें उपकप्तानी से क्यों हाथ धोना पड़ा. इस पर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बात की है.  

विज्ञापन

गंभीर ने क्या कहा?

गंभीर ने क्या कहा?2 / 6

टेस्ट उप-कप्तान के पद से ऋषभ पंत को हटाए जाने पर बात करते हुए गंभीर ने कहा कि बल्लेबाजों को उनका पूरा सपोर्ट है. लेकिन उसे खेल की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है.

विज्ञापन

गंभीर ने बताई वजह

गंभीर ने बताई वजह3 / 6

गंभीर ने अपने बयान में कहा "हम नहीं चाहते कि ऋषभ पंत बदलें, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों से मैच की परिस्थितियों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है. बताते चलें की ऋषभ पंत ने भारत के लिए टेस्ट मैच में कई आक्रामक पारियां खेली हैं. लेकिन कई मौकों पर वह आउट भी हो गए हैं.

एलएसजी की भी कप्तानी गई

एलएसजी की भी कप्तानी गई4 / 6

पंत को भारतीय टीम की उप कप्तानी से हटने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी उन्हें झटका दिया. एलएसजी के बयान में कहा गया कि पंत ने खुद से एलएसजी की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. पंत के लिए आईपीएल 2026 बेहद ही निराशाजनक रहा. वह कप्तान के तौर पर भी फेल हो गए. एलएसजी ने आईपीएल 2026 का सफर अंक तालिका में 10वें स्थान पर खत्म किया था.

विज्ञापन

टेस्ट में शानदार प्रदर्शन

टेस्ट में शानदार प्रदर्शन5 / 6

भारत के लिए पंत ने टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भी पंत ने कई शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. पंत ने भारत के लिए 49 टेस्ट मैचों में 42.91 की औसत के साथ 3476 रन बनाए थे. उन्होंने 8 शतक के अलावा 18 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उनके बल्ले से 18 अर्धशतक भी निकले हैं.

वनडे और टी-20 में औसतन प्रदर्शन

वनडे और टी-20 में औसतन प्रदर्शन6 / 6

वहीं, भारत के लिए 31 वनडे मैच खेलते हुए पंत ने 33.50 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. इसके अलावा 76 टी-20 मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 23.25 की औसत के साथ 1209 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन