रजत पाटीदार के साथ कौन है ये बला की खूबसूरत एंकर? IPL में दिखा चुकी हैं अदाएं

Who Is Ayushi Shekhawat: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार इंदौर में मध्य प्रदेश लीग खेल रहे हैं. आरसीबी के चैंपियन कैप्टन अब इस टूर्नामेंट में ग्वालियर चीता को लीड कर रहे हैं. इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी में स्टार प्लेयर के बीच एक बेहद हसीन स्पोर्ट्स एंकर ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

Ayushi Shekhawat
1 / 8
Ayushi Shekhawat

अब काफी स्पोर्ट्स फैन ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये बला की खूबसूरत क्रिकेटर प्रेजेंटर आखिर है कौन? क्या ये कोई हीरोइन है या मॉडल? तो चलिए हम आपको इनसे रूबरू कराते हैं.

विज्ञापन

2 / 8

इस क्यूट गर्ल का नाम आयुषी शेखावत है, जो पेशे से स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, जर्नलिस्ट और एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म 5 नवंबर को राजस्थान में हुआ था. आयुषी के पिता इंडियन कोर्ट गार्ड में नौकरी करते थे, जिसके कारण इस एंकर का बचपन कई शहरों में बीता.

विज्ञापन

3 / 8

आयुषी शेखावत की अर्ली एजुकेशन अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर और केरल के शहर कोच्चि में हुई, हालांकि उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई राजस्थान के भिवाड़ी से पूरी की. आगे की शिक्षा के लिए वो जयपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी चली गईं, जहां उन्होंने बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया.

4 / 8

आयुषी को उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्होंने आईपीएल 2023 में स्टार स्पोर्ट्स पर एंकरिंग की. इसके लिए उन्होंने सबसे पहले अपना एंकरिंग वीडियो ब्रॉडकास्टर को हिंदी और इंग्लिश में भेजा, फिर वीडियो इंटरव्यू हुआ और आखिर में मुंबई में ऑडिशन के जरिए सेलेक्ट हुईं.

विज्ञापन

5 / 8

आईपीएल के अलावा आयुषी अबू धाबी टी10, उत्तराखंड प्रीमियर लीग, इंडियन बैडमिंटन ओपन 2026, पिकलबॉल 2026, खेलो इंडिया बीच स्पोर्ट्स और विंटर स्पोर्ट्स जैसे फेमस टूर्नामेंट्स में एंकरिंग कर चुकी है. साथ ही वो दिल्ली प्रीमियर लीग के ऑक्शनर के तौर पर शामिल हो चुकी हैं.

6 / 8

काफी कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि आयुषी शेखावत ने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया है. उन्हें 2025 में आमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सेना: गार्जियंस ऑफ द नेशन' में छोटा सा रोल किया था. अब देखना होगा कि वो आने वाले वक्त में किस मूवी में नजर आती हैं.

विज्ञापन

7 / 8

ग्लैमर से भरपूर इस करियर के लिए आयुषी अपनी फिटनेस और डाइट रूटीन को काफी अहमियत देती है. साथ ही उन्हें ट्रैवलिंग और स्विमिंग का भी शौक है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन फेमस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर बनेंगी, लेकिन डेस्टिनी उन्हें इस मुकाम पर ले आई.

8 / 8

स्पोर्ट्स फैंस के बीच आयुषी शेखावत की दीवानगी लगातार बढ़ रही है, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा देखने को मिलती है. यही वजह है कि उनके इंस्टाग्राम पर 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो अपनी लाइफ से जुड़े अपटेड्स अक्सर फैंस से शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन