अमेरिका-ईरान जंग के बीच रद्द हुई अहम सीरीज, बोर्ड के अधिकारी ने किया ऐलान
Afghanistan vs Sri Lanka Series Postponed: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. अब इस जंग का असर क्रिकेट पर भी पड़ रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच अहम सीरीज भी रद्द कर दी गई है. दरअसल श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी थी.

अधिकारी ने किया कंफर्म
2 / 6अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.
सीरीज हुई रद्द
3 / 6क्रिकबज से बात करते हुए एसीबी के मुख्य अधिकारी नसीम खान ने कहा "जी हां, श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज स्थगित कर दी गई है. उड़ानों, रसद व्यवस्था और क्षेत्रीय स्थिति से संबंधित कुछ समस्याएं थीं. हमने श्रीलंका में इन मैचों के आयोजन के लिए एक दूसरा विकल्प भी तलाशा और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ लगातार संपर्क में रहे. हालांकि, उस समय यूएई से श्रीलंका के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नहीं थी."
काफी मुश्किल है
4 / 6उन्होंने आगे कहा "इतने कम समय में प्रोडक्शन, होटल, ग्राउंड बुकिंग और सुरक्षा की व्यवस्था करना काफी चुनौतीपूर्ण था. इसलिए, हमने अंततः इसे स्थगित करने का फैसला किया. यह इस साल की आखिरी तिमाही में दिखाई जाएगी."
अफगानिस्तान का खराब प्रदर्शन
5 / 6टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाई थी.
हुआ बड़ा बदलाव
6 / 6इसके बाद अफगानिस्तान टीम में बड़ा बदलाव हुआ और राशिद खान को कप्तानी से हटा दिया गया और बोर्ड ने इब्राहिम जादरान को कप्तानी का जिम्मा सौंपा. श्रालंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज 13 मार्च से होना था, जबकि 20 मार्च से वनडे सीरीज का आगाज होगा.