IPL 2026 के बीच राशिद खान के घर गूंजी किलकारी, फोटो शेयर कर बताया नन्हें मेहमान का नाम

IPL 2026 के बीच अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान के घर किलकारी गूंजी है. राशिद को बेटा हुआ है, जिसका नाम उन्होंने ‘अज़लान’ रखा है. ये खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है.

Rashid Khan
1 / 7
Rashid Khan

Rashid Khan Becomes Father: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है. राशिद पापा बन गए हैं और उन्हें एक बेटा हुआ है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है. राशिद ने अपने बेटे का नाम ‘अज़लान’ रखा है.

विज्ञापन

पापा बने राशिद खान

पापा बने राशिद खान2 / 7

राशिद खान ने इंस्टाग्राम अपने बेटे की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर करते पापा बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की. तस्वीर में एक लकड़ी की तख्ती नजर आई, जिस पर लिखा था, “Hello World, मेरा नाम अज़लान खान है.”

विज्ञापन

राशिद ने जाहिर की खुशी

राशिद ने जाहिर की खुशी3 / 7

राशिद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह, मेरे नन्हे राजकुमार, दुनिया में तुम्हारा स्वागत है." साथ ही उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वे उनके परिवार के लिए दुआ करें. राशिद के इस पोस्ट पर क्रिकेटर्स और उनके चाहने वालों के बधाइयों की झड़ी लग गई है.

राशिद खान ने की हैं दो शादियां

राशिद खान ने की हैं दो शादियां4 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राशिद खान ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी 3 अक्टूबर 2024 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पख्तून रीति-रिवाजों से हुई थी. उसी दौरान उनके तीन भाइयों ने भी निकाह किया था.  

विज्ञापन

यूके की रहने वाली हैं दूसरी पत्नी

यूके की रहने वाली हैं दूसरी पत्नी 5 / 7

इसके बाद 2 अगस्त 2025 को राशिद ने अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी दूसरी पत्नी यूके में रहने वाली अफगानी मूल की हैं. हालांकि, उनकी पहली पत्नी अभी भी उनके साथ हैं या नहीं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.

IPL 2026 खेल रहे हैं राशिद

IPL 2026 खेल रहे हैं राशिद6 / 7

27 साल के राशिद इस समय आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. इस सीजन अब तक उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/17 रहा है. उन्होंने इस सीजन में एक मैच में गुजरात टीम की कप्तानी भी संभाली थी, तब नियमित कप्तान शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे.

विज्ञापन

MI से होगा अगला मुकाबला

MI से होगा अगला मुकाबला7 / 7

गुजरात टाइटंस की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. हाल ही में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया था. अब उनका अगला मैच 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन