काबुल पर एयर स्ट्राइक को लेकर छलका अफगान गेंदबाज का दर्द, पाकिस्तान को जमकर सुनाई खरी खोटी
Naveen Ul Haq On Kabul Air Strikes: अफगानिस्तान के क्रिकेटर नवीन उल हक ने काबुल पर हुए हवाई हमलों के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें 400 लोगों की मौत हुई थी. उन्होंने कहा कि इज़राइल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर किए गए हमले और उनके देश की राजधानी पर किए गए हमले के बीच कोई फर्क ढूंढ़ना मुश्किल है.

आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा रहे नवीन उल हक उन कई अफगान क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने इन हवाई हमलों की निंदा की है, जिनमें कई आम नागरिक मारे गए हैं.
2 / 6नवीन उल हक ने मंगलवार को अपनी फेसबुक वॉल पर पाकिस्तान की आलोचना करते हुए एक पोस्ट में लिखा, 'इजराइल और पाकिस्तान की सरकारों के बीच कोई फर्क तलाश मुश्किल है. बस बात खत्म.'
3 / 6अफगानिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने काबुल में नशे के आदी लोगों का इलाज कर रहे एक अस्पताल पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इन हवाई हमलों में लगभग 400 लोग मारे गए, जबकि 250 घायल हो गए. उनकी टिप्पणियों पर सोशल मीडिया पर कई लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं.
4 / 6अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें 'घिनौना और बेहद चिंताजनक' बताया और कहा कि वो 'इस मुश्किल समय में अफगान लोगों के साथ खड़े हैं.' अपने देश के नागरिकों की मौत पर उन्होंने गहरा दुख जताया है.
5 / 6अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों की वजह से आम नागरिकों के मारे जाने की ताजा खबरों से मैं बहुत दुखी हूं. आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना - चाहे जान-बूझकर किया गया हो या गलती से - एक युद्ध अपराध है. इंसानी जानों के प्रति ये घोर उपेक्षा, खासकर रमजान के पाक महीने में, घिनौनी और बेहद चिंताजनक है. इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी. मैं यूनाइटेड नेशंस और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य संस्थाओं से अपील करता हूं कि वे इस ताजा अत्याचार की पूरी जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं. इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं. हम इस सदमे से उबरेंगे और एक राष्ट्र के तौर पर फिर से उठ खड़े होंगे. हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं. इंशाअल्लाह!'
6 / 6एक और अफगान क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी पाकिस्तान की जमकर निंदा की है. उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'रमजान के महीने में अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने एक अस्पताल पर बमबारी की... अब अंतरराष्ट्रीय कानून कहां है? अब इंसानियत कहां है? दुनिया के बोलने से पहले और कितने निर्दोष लोगों की जान जानी बाकी है?'