‘गंदी बात’ एक्ट्रेस तानिया चैटर्जी ने खोली युजवेंद्र चहल की पोल, मीडिया के सामने लीक की पर्सनल चैट

Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे युजवेंद्र चहल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन रहे हैं. गंदी बात वेब सीरीज में काम कर चुकी एक्ट्रेस तानिया चैटर्जी ने मीडिया के सामने उनकी चैट लीक करने का काम किया है.

jacket (1) (12)
1 / 7

Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee: आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के स्टार लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं. ‘गंदी बात’ वेब सीरीज में नजर आ चुकी एक्ट्रेस तानिया चैटर्जी ने चहल को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. तानिया ने पैपराजी के सामने अपने फोन में पर्सनल चैट खोलकर दिखाया कि चहल ने उनको मैसेज किया है.

विज्ञापन

चहल ने किया ‘क्यूट’ मैसेज

चहल ने किया ‘क्यूट’ मैसेज2 / 7

तानिया चैटर्जी का दावा है कि युजवेंद्र चहल की तरफ से उनको ‘क्यूट’ मैसेज किया गया है. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चहल को लेकर बहस तेज हो गई है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

विज्ञापन

चहल का मैसेज चौंकाने वाला?

चहल का मैसेज चौंकाने वाला?3 / 7

युजवेंद्र चहल का ये मैसेज इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि उनके मुताबिक वो चहल को पर्सनली नहीं जानती हैं. ऐसे में जब उनका मैसेज आया तो वो चौंक गईं. उनका दावा है कि चहल ने उनकी एक स्टोरी पर रिप्लाई करते हुए ये मैसेज किया है.

पैपराजी के सामने दिखाई चैट

पैपराजी के सामने दिखाई चैट4 / 7

तानिया चैटर्जी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने फोन में चहल की पर्सनल चैट पैपराजी के सामने दिखाई. इस दौरान उन्होंने खुलकर बात करते हुए कैमरे पर चहल की तरफ से किया गया क्यूट मैसेज दिखाया. इसके बाद वो मैसेज से ही चहल के प्रोफाइल पर भी जाती हैं जो कि उनके दावे को और भी ज्यादा पुख्ता करता है.

विज्ञापन

तानिया ने क्या रिप्लाई दिया?

तानिया ने क्या रिप्लाई दिया?5 / 7

इस चैट के सामने आने के बाद पैपराजी ने तानिया से सवाल किया कि क्या आपने इसका रिप्लाई किया. उन्होंने इसके जवाब में कहा, “यार मैंने तो मैसेज ही बहुत देर के बाद देखा था.”

चहल का कोई जवाब नहीं

चहल का कोई जवाब नहीं6 / 7

युजवेंद्र चहल फिलहाल आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. इस मामले को लेकर अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. पिछले साल उनका कोरियोग्राफर धनश्री के साथ डिवोर्स हुआ था.

विज्ञापन

दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया

दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया7 / 7

इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं. कुछ लोग इस मामले में तानिया को गलत बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग चहल को लेकर गलत बोल रहे हैं. हालांकि, चहल ने कुछ गलत मैसेज नहीं किया है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन