द हंड्रेड लीग से बाहर हो सकते हैं अबरार अहमद, सामने आई ये वजह
Abrar Ahmed The Hundred League: आईपीएल की तरह इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग का आयोजन हर साल होता है. इस लीग में दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. 12 मार्च को द हंड्रेड ऑक्शन का आयोजन किया गया. ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद को अपने दल का हिस्सा बनाया था.

हुई थी आलोचना
2 / 6इसके बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. पाकिस्तानी गेंदबाज को अपने दल में शामिल करने के लिए काव्या मारन को आलोचना का सामना करना पड़ा.
अबरार बाहर हो सकते हैं
3 / 6अब सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक अबरार अहमद इस लीग से बाहर हो सकते हैं. दरअसल पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
2.34 करोड़ में बिके
4 / 6ऐसे में इस सीरीज की वजह से अबरार अहमद द हंड्रेड से बाहर हो सकते हैं. अबरार अहमद को द हंड्रेड लीग में 1 लाख 90 हजार पाउंड यानी करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.
21 जुलाई से शुरुआत
5 / 6बता दें कि द हंड्रेड के आगामी सीजन की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है और 16 अगस्त को लीग का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा.
84 टी-20 खेलने का अनुभव
6 / 6अबरार अहमद अगर द हंड्रेड में खेलते हैं तो वह पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. उन्होंने अब तक खेले गए 84 टी-20 मैच में 20.47 की औसत से 109 विकेट अपने नाम किए हैं.