IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी ये 4 टीमें, पूर्व क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2026 में हर किसी की नजरें एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल पर रहने वाली है. टॉप पर रहने वाली 4 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करती हैं और खिताब के लिए भिड़ंत होती है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही क्रिकेट एक्सपर्ट ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है और प्लेऑफ के लिए 4 टीमों के नाम बता दिए हैं.

jacket (82)
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन में एक बार फिर से 10 टीमें एक ट्रॉफी के लिए लड़ती हुई नजर आएंगी. इस बार हुए मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर से टीम को नए सिरे से निखारा है. जो भी टीम इस बार टूर्नामेंट में शुरुआत से शानदार खेल दिखाएगी वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाएगी. इसी बीच क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. 

Advertisment

ये 4 टीमें बनाएंगी प्लेऑफ में जगह

ये 4 टीमें बनाएंगी प्लेऑफ में जगह2 / 6

आईपीएल के 19वें सीजन से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है उनके मुताबिक इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाएगी. उन्होंने मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स , आरसीबी और पंजाब किंग्स के नाम लिए हैं.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस3 / 6

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से तगड़ी नजर आ रही है. टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है जो कि किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकते हैं. ऐसे में आकाश चोपड़ा के मुताबिक ये टीम एक बार फिर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स4 / 6

आकाश चोपड़ा के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी इस बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएगी. टीम इस बार भी अक्षर पटेल की कप्तानी में उतरेगी तो वहीं टीम के पास केएल राहुल जैसा अनुभवी खिलाड़ी भी होगा. एक बार फिर से दिल्ली की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेगी.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5 / 6

रजत पाटीदार की कप्तानी में अपना पहला आईपीएल का खिताब जीतने वाली आरसीबी की टीम आकाश चोपड़ा के मुताबिक एक बार फिर से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी. फैंस विराट कोहली को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स6 / 6

आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स की टीम भी एक बार फिर से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी. ऐसा आकाश चोपड़ा का मानना है. क्रेक्स के साथ हुए रैपिड फायर राउंड में उन्होंने ये सभी भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन