WrestleMania के बाद भी WWE में गर्दा उड़ाएंगे Brock Lesnar-Roman Reigns, पहली Raw में आएंगे ये 8 स्टार्स

WWE WrestleMania 42 के बाद Raw के पहले एपिसोड पर हमेशा सभी की नजरें टिकी रहती हैं. कंपनी ने अभी से इसे शानदार बनाने की ठान ली है. WWE ने कुछ नाम अभी से कंफर्म कर दिए हैं, जो रेड ब्रांड के एपिसोड में अपना जलवा दिखाएंगे.

WWE
1 / 9
Raw After WrestleMania 42

WWE में इस समय WrestleMania 42 की धूम मची हुई है. कंपनी ने 13 मैचों का ऐलान कर दिया है. कंपनी के टॉप स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. नाइट-1 और नाइट-2 के मेन इवेंट में बड़े चैंपियनशिप मैच होंगे. खैर मेगा इवेंट के बाद Raw का पहला एपिसोड भी धमाकेदार रहता है. नई स्टोरीलाइन देखने को मिलती हैं. WWE ने इसे लेकर अभी से बड़े ऐलान कर दिए हैं. कंपनी ने WrestleMania 42 के बाद Raw के लिए 8 बड़े स्टार्स को एडवर्टाइज किया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस 2 / 9

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को चुनौती पेश की थी. कहा जा रहा है कि रेंस नए चैंपियन बन सकते हैं. खैर बड़ी खबर ये है कि मेगा इवेंट के बाद भी रोमन का जलवा दिखेगा. उन्हें Raw के पहले एपिसोड के लिए कंपनी ने एडवर्टाइज किया है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 3 / 9

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर भी बवाल मचाएंगे. उनका मैच युवा स्टार ओबा फेमी के साथ होने वाला है. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. लैसनर मेगा इवेंट के बाद कहीं नहीं जाने वाले हैं. उन्हें Raw के पहले एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया गया है. ये कहीं ना कहीं उनके फैंस के लिए बहुत ही बढ़िया खबर है.

सीएम पंक

सीएम पंक 4 / 9

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक बतौर चैंपियन उतरने वाले हैं. कहीं ना कहीं ये उनके लिए सौभाग्य की बात है. रोमन रेंस के साथ उनकी टक्कर होने वाली है. पंक ने पिछले साल नवंबर में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. कंपनी ने मेगा इवेंट के बाद Raw के पहले एपिसोड के लिए उनका नाम भी कंफर्म किया है. देखना होगा कि वहां पर वो बतौर चैंपियन आएंगे या नहीं.

विज्ञापन

लोगन पॉल

लोगन पॉल5 / 9

लोगन पॉल के पास अभी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप है. रेसलमेनिया 42 में लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और आईशोस्पीड का मुकाबला द उसोज़ और एलए नाइट के साथ होने वाला है. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. लोगन भी Raw के एपिसोड में मौजूद रहेंगे. उन्हें भी कंपनी ने एडवर्टाइज किया है.

ओबा फेमी

ओबा फेमी6 / 9

ओबा फेमी अभी छाए हुए हैं. रेसलमेनिया 42 में वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच ब्रॉक लैसनर के साथ लड़ने वाले हैं. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया है. कहा जा रहा है कि वो लैसनर के ऊपर बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं. मेगा इवेंट के बाद Raw में भी फेमी का जलवा देखने को मिलेगा. कंपनी ने उनका नाम कंफर्म किया है.

विज्ञापन

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली7 / 9

रेसलमेनिया में रिया रिप्ली का मुकाबला जेड कार्गिल के साथ वुमेंस चैंपियनशिप के लिए होने वाला है. अभी तक इनकी राइवलरी में कार्गिल का दबदबा देखने को मिला है. मेगा इवेंट के बाद Raw में रिया भी नज़र आएंगी. देखना होगा कि वो वहां पर बतौर चैंपियन रिंग में एंट्री करेंगी या नहीं. वैसे सभी उन्हें चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं.

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर8 / 9

रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. मॉर्गन ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर स्टेफनी को अपने विरोधी के रूप में चुना था. स्टेफनी को भी Raw के लिए एडवर्टाइज किया गया है. देखना होगा कि वो वहां पर बतौर चैंपियन उतरेंगी या नहीं.

विज्ञापन

पेंटा

पेंटा9 / 9

रेसलमेनिया 42 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ड्रेगन ली, रे मिस्टीरियो, जे'वॉन एवंस, जेडी मैकडॉना और रुसेव के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनके बीच लैडर मैच होने वाला है, जिसमें खूब बवाल मचने की उम्मीद जताई जा रही है. मेगा इवेंट के बाद Raw के पहले एपिसोड में भी पेंटा का जलवा दिखेगा. उन्हें कंपनी ने एडवर्टाइज किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन