WWE रिंग में किसी की टूटी गर्दन, तो किसी के कंधे ने दिया जवाब, क्या खत्म हो गया इन 8 रेसलर्स का करियर?

WWE में इस समय बढ़िया काम चल रहा है. स्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार पुश दिया जा रहा है. इस बीच कई ऐसे रेसलर्स हैं जो गंभीर चोट से गुजर रहे हैं. इनकी वापसी पर तलवार लटकी हुई है. आइए आपको बताते हैं कि लिस्ट में किन स्टार्स के नाम शामिल हैं.

WWE
1 / 9
क्या इन WWE स्टार्स को होगी वापसी?

WWE Wrestler Injury: WWE के लिए ये साल अभी तक बेहतरीन रहा है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की वजह से बढ़िया सफलता मिली है. रोमन तो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन चुके हैं. खैर इस बीच कई ऐसे स्टार्स भी हैं जो इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं, जिनकी वापसी काफी मुश्किल लग रही है. इन्हें चोट की वजह से रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट से भी बाहर होना पड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि WWE में कौन-कौन रेसलर चोटिल है.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड2 / 9

ब्रॉन्सन रीड ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया काम किया है, लेकिन इंजरी की वजह से वो लगातार दो रेसलमेनिया से बाहर हुए हैं. इस साल 23 फरवरी को हुए  Raw के एपिसोड मे रीड को बाइसेप्स में चोट लग गई थी. इसके बाद से वो टीवी से बाहर चल रहे हैं. कहा जा रहा है कि उनकी सर्जरी हुई है. उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है.

विज्ञापन

निकी बैला

निकी बैला3 / 9

निकी बैला इंजरी की वजह से इस साल रेसलमेनिया में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हिस्सा नहीं ले पाईं. उनकी जगह पेज ने ली. वो टखने की चोट से जूझ रही हैं. वो बीच-बीच में टीवी पर नज़र आ रही हैं. अब देखना होगा कि वो इन-रिंग एक्शन में कब वापसी करेंगी.

शेमस

शेमस4 / 9

शेमस पिछले कुछ सालों में इंजरी की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं. पिछले साल शोल्डर इंजरी की वजह से शेमस ‘The Last Time is Now’ टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. दिसंबर, 2025 में उनकी सर्जरी हुई थी. उनकी वापसी का भी कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर5 / 9

27 अप्रैल 2026 को हुए Raw के एपिसोड में कमेंटेटर माइकल कोल ने बताया कि स्टेफनी वकेर के कंधे पर गंभीर चोट आई है और वो लंबे समय तक एक्शन से बाहर रह सकती हैं. स्टेफनी ने अभी तक बढ़िया काम किया है. उनका WWE करियर भी खतरे में पड़ गया है.

चेल्सी ग्रीन

चेल्सी ग्रीन6 / 9

6 फरवरी 2026 को SmackDown के एपिसोड में चेल्सी ग्रीन के टखने में चोट लग गई थी. चेल्सी इसके बाद ब्लू ब्रांड के कुछ एपिसोड में नज़र आई थीं. वो इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखीं. चेल्सी की वापसी की भी कोई समय-सीमा नहीं है. उनका करियर भी खतरे में पड़ गया है.

विज्ञापन

एल्टन प्रिंस

एल्टन प्रिंस7 / 9

एल्टन प्रिंस को भी चोट की वजह से झटका लगा है. पिछले साल जून में गर्दन की चोट की वजह से बाहर हो गए थे. जनवरी 2026 में उनकी सर्जरी हुई थी. प्रिंस की वापसी को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उनका करियर भी अधर में लटका हुआ है.

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस8 / 9

पिछले साल रेसलमेनिया से पहले केविन ओवेंस गर्दन की इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. उनका रैंडी ऑर्टन के साथ मैच भी रद्द कर दिया गया था. बाद में उनकी सर्जरी भी हुई. ओवेंस को लंबा समय हो गया है और वो वापस नहीं आए हैं. ऐसा लगता है कि उनकी इंजरी काफी गंभीर है. उनकी वापसी को लेकर भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

पाइपर निवेन

पाइपर निवेन9 / 9

पाइपर निवेन की गर्दन टूटी हुई है. वो अब शायद ही रिंग में कभी उतर पाएंगी. उनका हाल बिग ई जैसा हो गया है. बिग ई ने भी गर्दन में चोट की वजह से संन्यास ले लिया है. भविष्य में निवेन ने वापसी कर ली, तो ये उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन