IPL इतिहास के 8 सबसे तेज गेंदबाज, लिस्ट में अशोक शर्मा समेत तीन भारतीय शामिल, किसके पास है नंबर 1 का ताज?

Fastest Bowlers of IPL History: आईपीएल में कई सारे गेंदबाजों ने अपनी तेज रफ्तार का लोहा मनवाया है. ज्यादातर विदेशी गेंदबाज लिस्ट में शामिल हैं लेकिन कुछ भारतीयों ने भी इस मामले में झंडा गाड़ा है.

fast bowlers
1 / 9

Fastest Bowlers of IPL History: IPL में हमेशा से बल्लेबाजों का दबदबा रहा है लेकिन कई गेंदबाज इस टूर्नामेंट में अपनी अलग छाप छोड़ने में सफल रहे हैं. गेंदबाजों के लिए विकेट लेना सबसे अहम होता है लेकिन कई बार तेज गेंदबाजों की गति भी फैंस को उत्सुक करती है. IPL इतिहास में कई बॉलर्स ने अपनी तेज गति से बल्लेबाजों का हाल बेहाल किया है. आइए IPL इतिहास के 8 सबसे तेज गेंदबाजों के बारे में जानते हैं. इस लिस्ट में तीन भारतीय भी शामिल हैं.

विज्ञापन

शॉन टैट

शॉन टैट2 / 9

शॉन टैट IPL इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 2011 में आरोन फिंच के खिलाफ 157.71 kmph की गेंद डाली थी. 15 साल में कोई भी उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है.

विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन3 / 9

लॉकी फर्ग्यूसन हर साल अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित करते हैं. उन्होंने IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 157.3 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी.

उमरान मलिक

उमरान मलिक4 / 9

'जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस' उमरान मलिक IPL इतिहास के सबसे तेज भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने SRH के लिए 2022 में अपनी तूफानी गेंदबाजी से प्रभावित किया था. उस सीजन उन्होंने 157.0 kmph की रफ्तार से भी गेंद फेंकी थी.

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव5 / 9

मयंक यादव अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं. इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर भरोसा भी जताया है. उन्होंने IPL 2024 में RCB के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन के खिलाफ 156.7 kmph की रफ्तार से गेंद डाली थी.

एनरिक नॉर्खिया

एनरिक नॉर्खिया6 / 9

एनरिक नॉर्खिया हर साल IPL में अपनी तेज गति से रिकॉर्ड बनाते हैं. उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जोस बटलर के खिलाफ गेंद फेंकी थी. वह IPL इतिहास के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

डेल स्टेन

डेल स्टेन7 / 9

डेल स्टेन अपनी सटीक गेंदबाजी के साथ-साथ रफ्तार के लिए भी जाने जाते थे. स्टेन ने IPL 2012 में एबी डिविलियर्स के खिलाफ 154.4 kmph की गति से गेंद डाली थी.

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा8 / 9

कगिसो रबाडा अमूमन अपनी गति के लिए उतने चर्चा में नहीं रहते हैं लेकिन वो भी गेंद डालते हुए पूरी जान फूंक देते हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए IPL 2023 में 154.23 kmph की गति से गेंद फेंकी थी.

विज्ञापन

अशोक शर्मा

अशोक शर्मा9 / 9

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के अशोक शर्मा अपनी रफ्तार से सभी को हैरान कर रहे हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 154.2 kmph की रफ्तार से गेंद डाली थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन