8 मौजूदा WWE चैंपियन जिनकी WrestleMania 42 में बादशाहत खत्म होना तय है! Triple H दे सकते हैं बड़ा झटका

WWE WrestleMania 42 के नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मुकाबले कंपनी ने तय किए हैं. चैंपियनशिप मुकाबले भी फैंस को देखने को मिलेंगे. कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिनके टाइटल रन का अंत इस बार मेगा इवेंट में हो सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 8
WWE WrestleMania 42

Advertisment

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर 2 / 8

स्टेफनी वकेर ने पिछले साल सितंबर में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. हाल ही में उन्हें बतौर चैंपियन 200 दिन हुए हैं. रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला लिव मॉर्गन के खिलाफ होना है. मॉर्गन ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर स्टेफनी को अपना विरोधी चुना था. वकेर की बादशाहत इस बार खत्म होना लगभग पक्का लग रहा है. कंपनी मॉर्गन को मौका दे सकती है.

विज्ञापन

एजे ली

एजे ली3 / 8

एजे ली ने एलिमिनेशन चैंबर 2026 में बैकी लिंच को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रेसलमेनिया 42 में दोनों के बीच रीमैच होने वाला है. वहां पर एजे को हराकर बैकी दोबारा टाइटल अपने नाम कर सकती हैं. एजे पार्ट-टाइमर के रूप में काम करती हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो ट्रिपल एच उन्हें लंबे समय तक शायद चैंपियन नहीं बनाएंगे.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स4 / 8

कोडी रोड्स ने कुछ समय पहले ड्रू मैकइंटायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रेसलमेनिया 42 में उनका मैच दिग्गज रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाला है. ऑर्टन ने हील किरदार भी अपना लिया है. मेगा इवेंट में कोडी की बादशाहत भी खत्म हो सकती है. ऑर्टन का नया चैंपियन बनना लगभग तय लग रहा है.

विज्ञापन

जेड कार्गिल

जेड कार्गिल5 / 8

जेड कार्गिल ने पिछले साल नवंबर में वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. अभी तक उनका टाइटल रन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. उनकी बुकिंंग बहुत ही खराब अंदाज में की गई है. रेसलमेनिया 42 में कार्गिल का मुकाबला रिया रिप्ली के साथ होने वाला है. वहां पर कार्गिल की बादशाहत खत्म हो सकती है. रिया नई चैंपियन बन सकती हैं.

सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन6 / 8

सैमी ज़ेन ने हाल ही में कार्मेलो हेज को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला ट्रिक विलियम्स के साथ होने वाला है. कंपनी अब विलियम्स को फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. सैमी का टाइटल रन मेगा इवेंट में खत्म होना लगभग तय है. उन्हें बड़ा झटका ट्रिपल एच दे सकते हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक7 / 8

रेसलमेनिया नाइट -2 के मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पंक ने पिछले साल नवंबर में टाइटल अपने नाम किया था. रोमन ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपना विरोधी चुना. मेगा इवेंट में पंक के टाइटल रन का अंत भी हो सकता है.

नाया जैक्स और लैश लीजेंड

नाया जैक्स और लैश लीजेंड8 / 8

रेसलमेनिया 42 में लैश लीजेंड और नाया जैक्स अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस और बेली-लायरा वैल्किरिया के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मैच में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. वहां पर लीजेंड और जैक्स के टाइटल रन का अंत भी हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन