WWE में अब ‘बुजुर्ग’ कर रहे हैं राज, ये 8 स्टार्स रिटायरमेंट की उम्र में बने चैंपियन!

WWE रेसलर्स की जिंदगी आसान नहीं होती है. रिंग में एक्शन दिखाने के लिए इन्हें जान जोखिम में डालनी पड़ती है. इनकी बॉडी लंबे समय तक साथ नहीं देती है. इस वजह से हर कोई 40 के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोचने लग जाता है. WWE में मौजूदा समय में लगातार बदलाव हो रहे हैं. लगातार नए चैंपियन भी मिल रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि कुछ उम्रदराज रेसलर्स को भी चैंपियन बनाया गया है. यहां हम आपको मौजूदा समय के 8 चैंपियंस के बारे में बताएंगे जिनकी उम्र 40 से ज्यादा है.

WWE
1 / 7
WWE के उम्रदराज मौजूदा चैंपियन

विज्ञापन

डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ

डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ2 / 7

डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के पास WWE टैग टीम चैंपियनशिप है. हाल ही में दोनों ने MFT को हराकर टाइटल अपने नाम किया. ट्रुथ 54 साल के हैं और प्रीस्ट की उम्र 43 है. सभी लोग सोच रहे हैं कि ट्रुथ जल्द रिटायरमेंट ले लेंगे, लेकिन कंपनी ने उन्हें चैंपियन बना दिया.

विज्ञापन

जे उसो और जिमी उसो

जे उसो और जिमी उसो3 / 7

जे उसो और जिमी उसो जुड़वा भाई हैं. दोनों का टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. इनके पास अभी WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप है. दोनों की उम्र 40 साल है. पिछले साल दिसंबर के अंत में जे और जिमी ने टाइटल अपने नाम किए थे.

पेंटा

पेंटा4 / 7

पेंटा को हाल ही में WWE ने बड़ा पुश दिया. उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की. पेंटा ने 2025 की शुरुआत में WWE में कदम रखा. पेंटा की उम्र अभी 41 साल है. सबसे बड़ी बात है कि वो उम्रदराज होने के बावजूद रिंग में तगड़ा एक्शन दिखाते हैं.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन5 / 7

सैमी ज़ेन ने हाल ही में SmackDown में कार्मेलो हेज को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती. सैमी ने सभी को चौंका दिया. हालांकि, ट्रिक विलियम्स की वजह से उन्हें जीत मिल गई. सैमी की उम्र अभी 41 साल है.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स6 / 7

कोडी रोड्स के पास अभी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. उनकी उम्र 40 साल है. 2022 में कोडी ने WWE में वापसी की थी. इसके बाद से कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया है. वो दो बार मेंस रॉयल रंबल मैच भी जीत चुके हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक7 / 7

सीएम पंक ने 2023 के अंत में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से उनका काम अभी तक बढ़िया रहा है. मौजूदा समय में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं. उनकी उम्र 47 साल है. कंपनी ने उनके ऊपर बहुत भरोसा जताया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन