Brock Lesnar की रिटायरमेंट के बाद इन 7 WWE स्टार्स के मैनेजर बन सकते हैं Paul Heyman

WWE में लंबे समय से ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन साथ में काम कर रहे हैं. लैसनर के मैनेजर हेमन हैं. बीच में इनका साथ छूट भी गया था. पिछले साल समरस्लैम के बाद से फिर से लैसनर और हेमन साथ में दिख रहे हैं. अब लैसनर के रिटायरमेंट की अफवाहें उड़ रही हैं. बहुत जल्द वो कंपनी को अलविदा कह सकते हैं. लैसनर ने खुद कह दिया है कि वो ज्यादा काम नहीं करने वाले हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आगे जाकर हेमन किसके साथ काम करेंगे. यहां हम आपको दस स्टार्स के नाम बताएंगे जिनके साथ लैसनर के रिटायरमेंट के बाद हेमन काम कर सकते हैं.

WWE
1 / 8
WWE में किसके मैनेजर बनेंगे पॉल हेमन?

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी2 / 8

WWE ने बता दिया है कि ओबा फेमी उनके फ्यूचर स्टार हैं. रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर के साथ उनका मैच होगा. कंपनी आगे जाकर पॉल हेमन को फेमी का मैनेजर बना सकती है. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं. ऐसा हुआ तो ये फेमी के करियर के लिए अच्छी बात होगी.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 8

ब्रॉन ब्रेकर के लिए पिछले कुछ साल बढ़िया रहे हैं. कंपनी उन्हें भी आगे बढ़ा रही है. उनके लिए बड़े प्लान बनाए गए हैं. वैसे ब्रेकर द विज़न ग्रुप में काम करते हैं, जिसे पॉल हेमन मैनेज करते हैं. आगे जाकर ब्रेकर के पर्सनल मैनेजर हेमन बन सकते हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करेंगे.

गुंथर

गुंथर 4 / 8

गुंथर अब खतरनाक हील बन चुके हैं. उन्हें करियर किलर उपनाम दिया गया है. आगे जाकर गुंथर को पॉल हेमन के साथ काम करने का मौका भी मिल सकता है. हेमन की वजह से उन्हें और ज्यादा सफलता मिल सकती है.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी5 / 8

ऑस्टिन थ्योरी ने खतरनाक विलन बनकर द विज़न ग्रुप ज्वाइन किया. पॉल हेमन मौजूदा समय में भी उन्हें संभाल रहे हैं. आगे जाकर हेमन पर्सनल तौर पर उनके साथ काम कर सकते हैं. WWE द्वारा थ्योरी का मैनेजर हेमन को बनाया जा सकता है.

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली 6 / 8

रिया रिप्ली को भी फ्यूचर में पॉल हेमन मैनेज कर सकते हैं. रिप्ली ने अभी तक जबरदस्त काम कर वुमेंस डिवीजन में अपना दबदबा बनाया है. हेमन की वजह से रिया और ज्यादा मजबूत हो सकती हैं. वैसे ट्रिपल एच को ये कदम जरूर उठाना चाहिए.

विज्ञापन

जेड कार्गिल

जेड कार्गिल7 / 8

फिजिक के मामले में कई मेंस स्टार्स को जेड कार्गिल टक्कर देती हैं. उन्हें देखकर हर कोई डरता है. पॉल हेमन को उनका मैनेजर बनाया जा सकता है. कार्गिल को WWE ने पुश देकर वुमेंस चैंपियन भी बनाया. आगे जाकर हेमन और कार्गिल की जोड़ी धमाल मचा सकती है.

जे उसो

जे उसो8 / 8

जे उसो ने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है. फ्यूचर में उन्हें आगे बढ़ाने की सोची जा सकती है. हो सकता है कि पॉल हेमन को उनका मैनेजर बना दिया जाए. ऐसा हुआ तो फिर उसो बड़े रेसलर आराम से बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन