WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनने वाले 7 स्टार्स, जानिए Roman Reigns ने किसे हराया?
WWE WrestleMania 42 में फैंस तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले. बड़ी चैंपियनशिप भी शो में डिफेंड की गई. कुछ स्टार्स को तगड़ा पुश दिया गया और वो नए चैंपियन बने. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 में कुल 13 मुकाबले फैंस को देखने को मिले. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच हुए. सभी मैचों में तगड़ा एक्शन हुआ. टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. कुछ रेसलर्स ने वापसी भी की. पेज को देखकर दर्शक खुश हुए. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी बवाल मचाया. खैर इस बार नए चैंपियन भी दर्शकों को मिले. आइए आपको बताते हैं कि WrestleMania 42 किन स्टार्स को चैंपियन बनाया गया.
ब्री बैला और पेज
2 / 7नाइट-1 में ब्री बैला और पेज ने फैटल 4वे मैच में जीत हासिल कर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. निकी बैला मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाईं. उन्होंने अपनी जगह पेज को शामिल किया. पेज ने लंबे समय बाद कंपनी में वापसी कर टाइटल जीता है. जीत के बाद वो बहुत खुश दिखाई दीं.
बैकी लिंच
3 / 7नाइट-1 में एजे ली ने बैकी लिंच के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. बैकी ने अंत में मैन हैंडल स्लैम लगाकर एजे को हराया. बैकी ने अपने करियर तीसरी बार वुमेंस आईसी टाइटल अपने नाम किया.
लिव मॉर्गन
4 / 7लिव मॉर्गन ने स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. मॉर्गन ने इस साल की शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता था. अब उन्हें कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. उन्होंने वकेर के शानदार 210 दिनों के टाइटल रन का अंत किया.
ट्रिक विलियम्स
5 / 7नाइट-2 में सैमी ज़ेन ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच मैच बहुत छोटा रहा. विलियम्स ने सैमी को हराकर टाइटल अपने नाम किया. उन्होंने मेन रोस्टर में अपना पहला टाइटल हासिल किया. कंपनी ने इस बार उन्हें तगड़ा पुश दिया.
रिया रिप्ली
6 / 7रिया रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली. WWE ने एक बार फिर रिप्ली को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कार्गिल को हराकर टाइटल अपने नाम किया. मैच में उनका साथ इयो स्काई ने दिया था.
रोमन रेंस
7 / 7नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छी टक्कर हुई. रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. रेंस ने इस साल की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता था.