संजू सैमसन से लेकर जडेजा तक... IPL 2026 में नई टीमों के लिए खेलते हुए नजर आएंगे ये 7 धाकड़ खिलाड़ी

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. इस सीजन के शुरू होने से पहले कई टीमों बदलाव देखने को मिले हैं. ऐसे में इस बार कई दिग्गज खिलाड़ी अपने पुरानी टीम को छोड़कर नई टीमों की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.

IPL 2026
1 / 8
IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है, जिसका क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, खासकर खिलाड़ियों की बदला-बदली. इस सीजन कई ऐसे धाकड़ खिलाड़ी जो अपनी पुरानी टीमों की पहचान बन चुके थे, वे अब नई जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. तो चलिए जानते हैं उन 7 खिलाड़ियों के बारे में जो IPL 2026 में नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

1. संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स)

1. संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स)2 / 8

IPL 2026 का सबसे चौंकाने वाला बदलाव संजू सैमसन का है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के पूर्व कप्तान अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में खेलेत हुए नजर आएंगे. उन्हें 18 करोड़ रुपये के रकम के साथ चेन्नई में ट्रेड किया गया है. T20 वर्ल्ड कप 2026 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहने के बाद फैंस संजू को नए अवतार देखने के लिए बेताब हैं.

विज्ञापन

2. रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स)

2. रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स)3 / 8

सैमसन के बदले में CSK ने रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ ट्रेड किया है. 12 सालों तक चेन्नई टीम का हिस्सा रहने के बाद, जडेजा की राजस्थान टीम में वापसी हुई है. जडेजा एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी में वापस लौटे हैं जिसके साथ उन्होंने 2008 में अपना IPL सफर शुरू किया था और खिताब भी जीता

3. मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जाइंट्स)

3. मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जाइंट्स)4 / 8

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड होकर आए शमी अब लखनऊ टीम के गेंदबाजी आक्रमण को नई धार देंगे. शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

4. वेंकटेश अय्यर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

4. वेंकटेश अय्यर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)5 / 8

लंबे समय तक KKR का हिस्सा रहे वेंकटेश अय्यर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते नजर आएंगे. आरसीबी ने उन्हें नीलामी में 7 करोड़ की मोटी रकम पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है.

5. शार्दुल ठाकुर (मुंबई इंडियंस)

5. शार्दुल ठाकुर (मुंबई इंडियंस)6 / 8

भारतीय ऑलराउंडर 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर की मुंबई इंडियंस (MI) में घर वापसी हुई है. लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड होकर आए शार्दुल एक बार फिर मुंबई की नीली जर्सी में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का जलवा दिखाएंगे.

विज्ञापन

6. कैमरून ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

6. कैमरून ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स)7 / 8

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन IPL 2026 नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे. KKR ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है. वह 2024 आईपीएल में आरसीबी टीम का हिस्सा थे.

7. अर्जुन तेंदुलकर (लखनऊ सुपर जायंट्स)

7. अर्जुन तेंदुलकर (लखनऊ सुपर जायंट्स)8 / 8

मुंबई इंडियंस के साथ अपना सफर शुरू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते नजर आएंगे. लखनऊ की टीम ने उन्हें मुंबई से 30 लाख रुपये में ट्रेड किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन