WWE के इन 6 स्टार्स का स्पीयर है बहुत खतरनाक, Roman Reigns करते हैं विरोधी रेसलर का काम तमाम!

WWE स्टार्स के रिंग में एक्शन को सभी पसंद करते हैं. किसी भी रेसलर को मैच में जीत दर्ज करने के लिए फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करना होता है. कुछ मूव तो इतने खतरनाक है कि उनसे जान भी जा सकती है. स्पीयर फिनिशिंग मूव को भी बहुत जबरदस्त माना जाता है. इसे लगाते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है. एक गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है. यहां हम आपको छह बड़े स्टार्स के बारे में बताएंगे जो स्पीयर मारकर अपने विरोधी का काम तमाम कर देते हैं.

WWE
1 / 7
इन WWE स्टार्स का है तगड़ा स्पीयर

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 7

रोमन रेंस का फिनिशिंग मूव स्पीयर है. वो अचानक ही इसका इस्तेमाल कर विरोधी को चित कर देते हैं. इस मूव को लगाते समय रेंस का अंदाज बहुत ही शानदार रहता है. रेंस के स्पीयर के बाद किसी भी रेसलर का दोबारा उठ पाना काफी मुश्किल होता है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 7

मौजूदा समय में सबसे खतरनाक स्पीयर ब्रॉन ब्रेकर ही लगाते हैं. उनकी रफ्तार बहुत ही जबरदस्त है. उनके कई वीडियो भी वायरल हुए हैं. ब्रेकर के स्पीयर के बाद भी कोई रेसलर खड़ा नहीं हो पाता है. ब्रेकर से हर कोई डरता है.

गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग4 / 7

गोल्डबर्ग ने 2025 में रिटायरमेंट ले लिया. उनका स्पीयर फिनिशिंग मूव भी काफी खतरनाक है. WCW के दिनों से ही गोल्डबर्ग ने इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था. उनके इस मूव का सभी में खौफ रहता था.

विज्ञापन

बतिस्ता

बतिस्ता5 / 7

बतिस्ता ने 2000 से लेकर 2010 तक WWE में बतौर फेस बहुत बढ़िया काम किया था. उन्हें कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. बतिस्ता भी स्पीयर फिनिशिंग मूव लगाने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कई बार अपने विरोधियों को स्पीयर से चारों खाने चित किया है.

ऐज

ऐज6 / 7

ऐज ने कई सालों तक WWE में अपने काम से सभी का दिल जीता. अब वो AEW में काम कर रहे हैं. ऐज का फिनिशिंग मूव भी स्पीयर ही है. वो भी काफी तेजी से इस मूव को लगाकर झटके से विरोधी को गिरा देते हैं. ऐज से प्रेरित होकर ही कई रेसलर्स ने इस मूव का प्रयोग करना शुरू किया.

विज्ञापन

बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले7 / 7

बॉबी लैश्ले ने भी WWE में लंबे समय तक काम किया. मौजूदा समय में वो भी AEW का हिस्सा हैं. WWE में अपनी स्पीयर मूव से लैश्ले ने खूब कहर ढाया. मैच के बीच में अचानक वो स्पीयर मारकर विरोधी की हालत खराब कर देते थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन