6 WWE स्टार्स जिनकी वजह से Roman Reigns की WrestleMania 42 में हो सकती है शर्मनाक हार, क्या भाई बनेंगे विलेन?

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस की खतरनाक टक्कर सीएम पंक के साथ होने वाली है. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. रोमन को वहां पर कुछ स्टार्स की वजह से हार का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 में इस बार बहुत मजा आने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ तय किया है. दोनों की राइवलरी अभी तक गजब की रही है. दोनों का बराबरी का मामला रहा है. पंक और रेंस एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं. खैर सभी का मानना है कि रेंस टाइटल जीतकर नए चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन मामला गड़बड़ा भी सकता है. यहां हम आपको छह स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से WrestleMania 42 में रोमन की हार हो सकती है.

विज्ञापन

द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो)

द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो)2 / 6

रोमन रेंस और सीएम पंक की राइवलरी में द उसोज़ भी शामिल हैं. Raw के एक एपिसोड में जे उसो ने रेंस को पंक के ऊपर हमला करने के लिए उकसाया था. WrestleMania 42 में होने वाले टाइटल मैच में उसोज़ की दखलअंदाजी हो सकती है. इन दोनों स्टार्स की वजह से रेंस को हार का सामना भी करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक3 / 6

द रॉक भी WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का काम खराब कर सकते हैं. फैंस दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं. रॉक लंबे समय से टीवी पर दिखे भी नहीं है. अब वो WrestleMania 42 में आकर रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से रेंस को हार का सामना करना पड़ सकता है.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर 4 / 6

ब्रॉन ब्रेकर की राइवलरी रोमन रेंस के साथ भी रही है. इनके बीच भी मैच नहीं हुआ है. ब्रेकर इंजरी के कारण कुछ हफ्तों से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. WrestleMania 42 में उनके आने की संभावना भी है. वो टाइटल मैच में आकर रोमन रेंस पर अटैक कर सकते हैं. ब्रेकर की वजह से रेंस को हार मिल सकती है.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस5 / 6

सैथ रॉलिंस की राइवलरी सीएम पंक और रोमन रेंस दोनों से हैं. रेंस और सैथ के मैच की अफवाहें भी बीच में सामने आई थीं. रॉलिंस कह चुके हैं कि वो रेंस से बहुत नफरत करते हैं. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में रॉलिंस आकर रेंस के चैंपियन बनने के सपने को तोड़ सकते हैं.

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर6 / 6

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं. दोनों के बीच खूब मैच हो चुके हैं. WrestleMania 42 में लैसनर अगर ओबा फेमी के खिलाफ हारते हैं, तो वो मेन इवेंट खराब कर सकते हैं. लैसनर गुस्से में कोई भी कदम उठा सकते हैं. हो सकता है कि वो रोमन रेंस के ऊपर ही धावा बोल दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन