WrestleMania 42 में चैंपियन बने इन 6 WWE स्टार्स को लगेगा झटका! Triple H बहुत जल्द खत्म करा सकते हैं बादशाहत

WWE WrestleMania 42 में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज देखने को मिले थे. कई स्टार्स को सफलता मिली और वो नए चैंपियन बने. इन्हें कंपनी द्वारा पुश दिया गया. हालांकि, कई रेसलर्स ऐसे हैं जो अपने टाइटल को बहुत जल्द हार भी सकते हैं.

WWE
1 / 6
इन स्टार्स को लग सकता है झटका

WWE WrestleMania 42 में कुल 13 मुकाबले हुए थे. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि शो में टाइटल भी दांव पर लगे हुए थे. नए चैंपियन भी फैंस को मिले. कुछ स्टार्स का चैंपियन बनना तो तय था. रैंडी ऑर्टन को सफलता नहीं मिली. कहा जा रहा था कि वो अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन सकते हैं. खैर मेगा इवेंट में बने कुछ चैंपियंस की बादशाहत जल्द खत्म हो सकती है. ट्रिपल एच इन्हें बड़ा झटका दे सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

पेज और ब्री बैला

पेज और ब्री बैला2 / 6

पेज और ब्री बैला ने रेसलमेनिया 42 में हुए फैटल 4वे मुकाबले में जीत हासिल कर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी. मैच में पेज ने वापसी करते हुए निकी बैला की जगह ली थी.  पेज और बैला ज्यादा समय तक चैंपियन बने नहीं रहने वाले हैं. दोनों को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है.

विज्ञापन

बैकी लिंच

बैकी लिंच3 / 6

रेसलमेनिया 42 में एजे ली को हराकर बैकी लिंच ने अपने करियर में तीसरी बार वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. बैकी भी ज्यादा समय तक टाइटल अपने पास नहीं रख पाएंगी. कंपनी द्वारा बहुत जल्द किसी नए स्टार को मौका दिया जा सकता है. वैसे भी बैकी को टाइटल की कोई  जरूरत नहीं है.

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स4 / 6

रेसलमेनिया 42 में ट्रिक विलियम्स ने सैमी ज़ेन को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. विलियम्स की बादशाहत भी जल्द खत्म हो सकती है. पिछले कुछ महीनों में फैंस को लगातार नए यूएस चैंपियन मिले हैं. ट्रिक को भी ट्रिपल एच झटका दे सकते हैं.

विज्ञापन

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली 5 / 6

रिया रिप्ली ने रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रिप्ली को भी टाइटल की जरूरत नहीं है. वो बिना चैंपियनशिप के भी बढ़िया काम कर सकती हैं. कंपनी द्वारा किसी अन्य स्टार को उनके स्थान पर चुना जा सकता है.

रोमन रेंस

रोमन रेंस6 / 6

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रोमन को इस बार बड़ी सफलता मिली है. रेंस को भी शायद इस बार लंबे समय तक ट्रिपल एच चैंपियन बनाकर नहीं रखेंगे. नए स्टार्स को उनकी जगह मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन