6 WWE स्टार्स जिनका WrestleMania 42 में चैंपियन बनना लगभग तय है, दिग्गज को लगेगा बडा झटका!
WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे. मेगा इवेंट में कुछ स्टार्स का चैंपियन बनना लगभग तय लग रहा है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने कुल 13 मैच बुक किए हैं. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच होंगे. सभी मैचों में खूब मजा आने वाला है. WWE ने कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी बुक किए हैं. टॉप स्टार्स इनमें शामिल हैं. फैंस को नए चैंपियन देखने को मिल सकते हैं. यहां हम छह स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनका WrestleMania 42 में चैंपियन बनना लगभग तय है.
बैकी लिंच
2 / 7WrestleMania 42 में बैकी लिंच और एजे ली के बीच वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच होने वाला है. इनके बीच रीमैच होगा. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में एजे ने बैकी को हराकर ही टाइटल अपने नाम किया था. WrestleMania 42 में बैकी अपने टाइटल को वापस लेकर चैंपियन बन सकती हैं.
लिव मॉर्गन
3 / 7WrestleMania 42 में स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. मॉर्गन ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर स्टेफनी को अपने विरोधी के रूप में चुना था. मेगा इवेंट में मॉर्गन का चैंपियन बनना भी लगभग तय है.
रैंडी ऑर्टन
4 / 7WrestleMania 42 नाइट-2 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. ऑर्टन इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. फैंस भी उन्हें चैंपियन बनाने की मांग कर रहे हैं.
ट्रिक विलियम्स
5 / 7WrestleMania 42 में सैमी ज़ेन और ट्रिक विलियम्स के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. सैमी ने हाल ही में कार्मेलो हेज को हराकर टाइटल जीता था. WrestleMania 42 में विलियम्स नए चैंपियन बन सकते हैं.
रिया रिप्ली
6 / 7WrestleMania 42 में रिया रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. अभी तक इनकी राइवलरी जबरदस्त रही है. कार्गिल का दबदबा देखने को मिला है. WrestleMania 42 में कार्गिल को हराकर रिप्ली नई चैंपियन बन सकती हैं.
रोमन रेंस
7 / 7WrestleMania 42 नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनकी दुश्मनी भी तगड़ी चल रही है. दोनों बराबरी पर हैं और एक-दूसरे पर हमला कर चुके हैं. WrestleMania 42 में रेंस नए चैंपियन बन सकते हैं.