The Great Khali सहित इन 6 WWE दिग्गजों का इंस्टाग्राम पर चलता है राज, फॉलोअर्स की गिनती सुन उड़ जाएंगे होश!
WWE अब काफी आगे बढ़ चुका है. लगातार बदलाव देखने को मिले हैं. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने सोशल मीडिया के बिजनेस पर भी ध्यान दिया है. कुछ यूट्यूबर मौजूदा समय में कंपनी में काम कर रहे हैं. यहां हम उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें इंस्टाग्राम पर फैंस से खूब प्यार मिल रहा है.

ट्रिपल एच के एरा में WWE में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है. स्टार्स को क्रिएटिव फ्रीडम दी गई है और उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी कंपनी की नजरें रहती हैं. वहां से भी कंपनी अच्छा बिजनेस कर रही हैं. कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से हमेशा प्रशंसा बटोी है. ये सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रिय हैं. इनमें से कई को असली मेगास्टार कहा जाता है. यहा हम आपको इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले छह दिग्गजों के बारे में बताएंगे।
द रॉक
2 / 7इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले WWE दिग्गजों की लिस्ट में सबसे ऊपर द रॉक हैं. रॉक ने पहले अपनी WWE में पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी. हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर भी रॉक हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 390 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके आसपास मौजूदा समय में कोई WWE स्टार नहीं है.
लोगन पॉल
3 / 7लोगन पॉल फेमस यूट्यूबर हैं. अब वो WWE में बतौर रेसलर फुल-टाइम काम कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें भी खूब प्यार मिलता है. वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे रेसलर हैं. 26.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. लोगन ने अभी तक WWE में हील के रूप में अच्छा काम किया है.
जॉन सीना
4 / 7जॉन सीना भी दुनिया भर में काफी लोकप्रिय रेसलर हैं. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. वो अब हॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वो भी एक्टिव रहते हैं और उन्हें खूब फॉलो किया जाता है. उनके इंस्टाग्राम पर 21.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
द ग्रेट खली
5 / 7द ग्रेट खली कई सालोंं से WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं. वो इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं. उनकी वीडियो को बहुत प्यार मिलता है. सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने के मामले में वो चौथे नंबर पर हैं. खली के इंस्टाग्राम पर 11.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
रोमन रेंस
6 / 7रोमन रेंस अब WWE के लिए एक ब्रांड बन चुके हैं. पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं. गूगल पर भी उन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है. इंस्टाग्राम पर रोमन का जलवा भी है. उनके 11.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वैसे रेंस इंस्टाग्राम पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं.
निकी बैला
7 / 7निकी बैला लंबे समय से WWE में काम कर रही हैं. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है. खूबसूरती के मामले में भी निकी कई स्टार्स को पीछे छोड़ती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 10.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. फैंस उनके वीडियो और तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं.