वैभव सूर्यवंशी से लेकर यशस्वी जायसवाल तक, ये हैं IPL इतिहास में शतक जड़ने वाले 5 सबसे युवा बल्लेबाज

Youngest Batsmen to Score Century in IPL: आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे युवा बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंकाया है. यहां देखिए आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले 5 सबसे युवा बल्लेबाजों की लिस्ट.

IPL Youngest Centurions
1 / 6
IPL Youngest Centurions

Youngest Batsmen to Score Century in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हमेशा से युवा टैंलेंट के लिए अपनी चमक बिखेरने का बड़ा मंच रहा है. पिछले कुछ सीजन में कई युवा बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ सबका ध्यान खींचा है, बल्कि शानदार शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया है. आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले 5 सबसे युवा बल्लेबाजों के बारे में.

विज्ञापन

1. वैभव सूर्यवंशी

1. वैभव सूर्यवंशी 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स (RR) के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था. वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वह न केवल आईपीएल, बल्कि दुनिया की किसी भी बड़ी टी20 लीग में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उन्होंने सिर्फ 14 साल और 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था.

विज्ञापन

2. मनीष पांडे

2. मनीष पांडे 3 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज मनीष पांडे आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं. उन्होंने IPL 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाबाद 114 रनों की शानदार शतकिय पारी खेली थी और तब उनकी उम्र 19 साल और 253 दिन थी. आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक उनके बल्ले से ही निकला था.

3. ऋषभ पंत

3. ऋषभ पंत 4 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. पंत ने 2018 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के घातक गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी थीं. उन्होंने महज 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए थे और तब उनकी उम्र 20 साल और 218 दिन थी. हालांकि, उनकी टीम मैच हार गई थी और SRH ने शिखर धवन 92 रनों की पारी की बदौलत 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

4. देवदत्त पडिक्कल

4. देवदत्त पडिक्कल5 / 6

RCB के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक शानदार शतकीय पारी खेली थी. पडिक्कल ने 20 साल और 289 दिन की उम्र में RR के खिलाफ शतक जड़ा था. उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 181 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को 10 विकेट से जीत दिलाई थी.

5. यशस्वी जायसवाल

5. यशस्वी जायसवाल 6 / 6

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 124 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर तबाही मचाई थी. तब उनकी उम्र 21 साल और 123 दिन थी. उनकी इस पारी ने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के टॉप-5 क्लब में शामिल कर दिया. वहीं, जायसवाल ने आईपीएल 2024 में भी MI के खिलाफ शतक लगाया था और तब उनकी उम्र 22 साल और 116 दिन थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन