WWE के वो 5 सितारे जिन्होंने छोटी उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, एक ने की थी आत्महत्या

WWE रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है. सालों से इसके द्वारा फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. कंपनी में कई रेसलर्स ने अपने काम से खूब नाम कमाया. कुछ फेमस स्टार्स भी हैं जिनकी मौत समय से पहले हो गई. इनके जाने से रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी. आज भी इन्हें रिंग में खूब याद किया जाता है. यहां हम आपको पांच WWE स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनका कम उम्र में निधन हो गया.

WWE
1 / 6
इन WWE स्टार्स ने फैंस को किया निराश

विज्ञापन

ब्रे वायट

ब्रे वायट2 / 6

अगस्त 2023 में WWE फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था. ब्रे वायट 36 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए थे. वो अपने खास कैरेक्टर के लिए जाने जाते थे. वायट का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. आज भी रेसलर्स उन्हें रिंग में टिब्यूट देते हैं.

विज्ञापन

उमागा

उमागा3 / 6

उमागा ने भी WWE में तगड़ा काम किया था. वो अपनी तगड़ी स्किल के लिए जाने जाते थे. 4 दिसंबर, 2009 को उमागा को दिल का दौरा पड़ा था. 36 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था. कहा जाता है कि ये दौरा ड्रग्स के ज्यादा इस्तेमाल के कारण पड़ा था.

ओवेन हार्ट

ओवेन हार्ट4 / 6

ओवेन हार्ट काफी लोकप्रिय स्टार थे. उनकी 34 साल की उम्र में मौत हो गई थी. एक रेसलिंग मैच में स्टंट के दौरान रस्सियों के सहारे उन्हें नीचे उतरना था.  वो खुद को संभाल नहीं पाए और गिर गए. हार्ट को गंभीर चोटें लग गई थीं. इस वजह से ही उनका निधन हो गया.

विज्ञापन

एडी गुरेरो

एडी गुरेरो5 / 6

एडी गुरेरो के निधन पर भी पूरी दुनिया चौंक गई थी. 13 नवंबर, 2005 को गुरेरो को उनके घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था. उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था. 38 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था. गुरेरो को आज भी याद किया जाता है.

क्रिस बेनोईट

क्रिस बेनोईट6 / 6

क्रिस बेनोईट ने बहुत कम समय में तगड़ी सफलता हासिल कर ली थी. उनका रेसलिंग करियर ज्यादा लंबा नहीं रह पाया. जून, 2007 में बेनोईट ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी. इसके बाद क्रिस ने खुद भी आत्महत्या कर ली. 40 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़कर चले गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन