5 WWE स्टार्स जो नए वर्ल्ड चैंपियन Roman Reigns के अगले विरोधी हो सकते हैं, क्या 27 साल के युवा स्टार को मिलेगा मौका?

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था. रेंस को इस बार बड़ी सफलता मिली. आइए आपको बताते हैं कि अब उनकी टक्कर किसके साथ हो सकती है.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस को कौन देगा चुनौती?

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. दोनों के बीच गजब  की टक्कर देखने को मिली. अंत में रेंस ने पंक को दो स्पीयर लगाकर मैच अपने नाम कर लिया. रोमन अब नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए हैं. पिछले कुछ हफ्तों से वो लगातार जीत का दावा कर रहे थे. उनका फैंस को बड़ा तोहफा दिया. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अगला विरोधी कौन होगा. यहां हम आपको पांच सुपरस्टार्स का नाम बताएंगे जो रोमन को टक्कर दे सकते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी 2 / 6

रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को हराकर सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की. खैर पोस्ट-शो में फेमी ने रोमन रेंस को चुनौती दी. इस लिहाज से देखा जाए तो रेंस के अगले विरोधी फेमी हो सकते हैं.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर3 / 6

Wrestling Observer Newsletter ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बहुत जल्द रोमन रेंस और गुंथर की टक्कर हो सकती है. गुंथर मौजूदा समय में रोस्टर में टॉप हील के रूप में काम कर रहे हैं. रेंस के अगले विरोधी गुंथर भी हो सकते हैं. हो सकता है कि रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस का सामना करने द रिंग जनरल आएं.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस4 / 6

सैथ रॉलिंस को पिछले साल इंजरी के कारण वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी. रॉलिंस कह चुके हैं कि वो टाइटल दोबारा हासिल करेंगे. रॉलिंस और रोमन रेंस की राइवलरी भी अधूरी है. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन है. अब रेंस को रॉलिंस चुनौती पेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर5 / 6

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉन ब्रेकर ने भी वापसी की. वो भी इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे थे. ब्रेकर की नजरें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर रही हैं. पंक को वो चुनौती पेश कर चुके हैं. अब वो रोमन रेंस के खिलाफ जा सकते हैं. रेंस के पहले विरोधी ब्रेकर हो सकते हैं.

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड6 / 6

रोमन रेंस और ब्रॉन्सन रीड के बीच पिछले साल राइवलरी रही थी. रीड एक बार फिर रेंस के खिलाफ जाना चाहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए रेंस को चुनौती देने की बात कही है. रीड वापस आकर चैंपियनशिप के लिए रेंस को टक्कर दे सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन