5 WWE स्टार्स जो Roman Reigns को WrestleMania 42 में चीटिंग से दिला सकते हैं जीत, क्या भाइयों का मिलेगा साथ?

WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनके मैच में बवाल होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो चीटिंग के जरिए मैच में रेंस को जीत दिलाकर सभी को हैरान कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं. वीकली एपिसोड में शानदार बिल्डअप चल रहा है. नाइट-2 में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच होगा. दोनों वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे. इनकी राइवलरी अभी तक शानदार रही है. कहा जा रहा है कि रेंस नए चैंपियन बन सकते हैं. इनके मैच में दखलअंदाजी होना पक्का है. रेंस को उनके भाइयों का साथ भी मिल सकता है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो मुकाबले में चीटिंग करके रेंस को जीत दिला सकते हैं.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो 2 / 6

कुछ हफ्ते पहले सीएम पंक ने रोमन रेंस के पिता सिका अनोई का जिक्र किया था. इसके बाद जे उसो को बहुत गुस्सा आ गया था. उन्होंने पंक से इसके लिए माफी मांगने के लिए कहा था. रोमन ने पंक के ऊपर हमला किया था और इसके पीछे जे का हाथ था. जे ने ही उन्हें उकसाया. अब रेसलमेनिया 42 में पंक का काम जे खराब कर सकते हैं. वो मुकाबले में आकर चीटिंग कर सकते हैं. इस तरह वो रेंस की जीत में उनकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

जिमी उसो

जिमी उसो3 / 6

जिमी उसो ने अभी तक रोमन रेंस के बहुत ही अच्छे अंदाज में हमेशा साथ दिया है. रोमन रेंस ने जब सीएम पंक के ऊपर हमला किया था, तो जिमी खुश नहीं थे. इसके बावजूद वो रोमन और जे उसो के खिलाफ नहीं जाएंगे. रेसलमेनिया 42 में जिमी सभी को हैरान करते हुए चैंपियनशिप मैच में चीटिंग कर सकते हैं. उनकी वजह से रोमन को जीत मिल सकती है. इस चीज की बहुत संभावनाएं भी लग रही हैं.

द रॉक

द रॉक4 / 6

आप सभी जानते हैं कि द रॉक WWE में कुछ भी कर सकते हैं. पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. रेसलमेनिया 42 में उनके आने की उम्मीद जताई जा रही है. वो आकर रोमन रेंस का साथ दे सकते हैं. मुकाबले में पंक के ऊपर रॉक द्वारा हमला किया जा सकता है. रॉक चीटिंग करके भी रेंस को चैंपियन बना सकते हैं.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

 सोलो सिकोआ5 / 6

वैसे तो रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच झगड़ा है लेकिन परिवार की बात आएगी तो दोनों एक हो सकते हैं. रेसलमेनिया 42 का हिस्सा सिकोआ नहीं हैं. वो ब्लडलाइन के खातिर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में आकर चीटिंग के जरिए रेंस को जीत दिला सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि ट्राइबल चीफ अभी भी रेंस ही हैं. इस लिहाज से सिकोआ की एंट्री हो सकती है.

रिकिशी

रिकिशी6 / 6

द उसोज़ के पिता रिकिशी भी सीएम पंक से गुस्से में हैं. पंक ने जब सिका अनोई पर टिप्पणी की थी, तो रिकिशी नाराज हुए थे. वो अब रेसलमेनिया 42 के मंच पर आकर पंक को सबक सिखा सकते हैं. रिकिशी मुकाबले में चीटिंग कर पंक की हार का कारण बन सकते हैं. उनकी वजह से रोमन को तगड़ी जीत मिल सकती है. वैसे भी रिकिशी लंबे समय से रिंग में आने की इच्छा जता रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन