2026 Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने वाले 5 WWE स्टार्स जिन्हें मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानिए टॉप पर कौन?

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. स्टार्स और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. मेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. 15 से ज्यादा रेसलर्स इस मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का जलवा देखने को मिलेगा. कुछ स्टार्स की वापसी हो सकती है, जिसमें सबसे पहले नाम क्रिस जैरिको का सामने आ रहा है. मेंस रंबल मैच में हिस्सा लेने रहे कुछ सुपरस्टार्स को कंपनी द्वारा मोटा पैसा दिया जाता है. आइए आपको उन पांच स्टार्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
2026 Royal Rumble

विज्ञापन

2 / 6

2026 के रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस भी एंट्री करेंगे. पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में उन्हें लेकर ऐलान किया गया था. सबसे ज्यादा सैलरी के मामले में रोमन टॉप पर हैं. Celebrity Net Worth के अनुसार कंपनी से उन्हें 15 मिलियन डॉलर मिलता हैं. रेंस के लिए पिछले कुछ साल जबरदस्त रहे हैं.

विज्ञापन

3 / 6

ब्रॉक लैसनर WWE में पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं. इसके बावजूद कंपनी द्वारा उन्हें तगड़ा पैसा दिया जाता है. WWE से द बीस्ट को हर साल करीब 12 मिलियन डॉलर सैलरी मिलती है. लैसनर का रेसलिंग वर्ल्ड में बहुत ऊंचा है. 2026 के रॉयल रंबल मैच में वो भी बवाल मचाने के लिए तैयार हैं.

4 / 6

कोडी रोड्स ने 2022 में WWE में कदम रखा था. इसके बाद से उनका सफर काफी अच्छा रहा है. WWE ने उन्हें तगड़ा पुश दिया है. कमाई के मामले में भी वो आगे ही रहे हैं. WWE द्वारा उन्हें 10 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी दी जाती है. 2026 के रॉयल रंबल मैच में रोड्स भी एक्शन में नज़र आएंगे.

विज्ञापन

5 / 6

रैंडी ऑर्टन 2002 के बाद से लगातार WWE में काम कर रहे हैं. उन्हें भी कंपनी ने हमेशा तगड़ा पुश दिया है. ऑर्टन की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. वो 2026 के मेंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेने वाले हैं. ऑर्टन को कंपनी द्वारा 10 मिलियन डॉलर सैलरी मिलती है. ये चीज रैंडी डिजर्व भी करते हैं.

6 / 6

जे उसो भी बड़े स्टार बन चुके हैं. 2025 का रॉयल रंबल मैच जे ने ही जीता था. 2026 के रंबल मैच में भी वो एंट्री करने वाले हैं. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप भी है. जे को WWE द्वारा सात मिलियन डॉलर सालाना सैलरी दी जाती है. जे को फैंस का अच्छा समर्थन मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन