चोटिल नहीं, फिर भी WWE SummerSlam 2026 से बाहर! Triple H ने इन 5 टॉप रेसलर्स का काटा पत्ता

WWE SummerSlam 2026 में इस बार जोरदार मैच होने वाला है. मंच पूरी तरह से तैयार है. फैंस को बड़े सरप्राइज भी मिलने वाले हैं. हालांकि, कुछ स्टार्स का ट्रिपल एच ने पत्ता काट दिया है. इन्हें समर की सबसे बड़ी पार्टी में मैच लड़ने का मौका नहीं दिया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने कुल 12 मुकाबले शो के लिए बुक किए हैं. सभी में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. रोमन रेंस, सीएम पंक, ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस समेत कई स्टार्स का मैच होगा. मौजूदा समय में कुछ टॉप स्टार्स चोटिल नहीं हैं. इसके बावजूद ट्रिपल एच ने उन्हें SummerSlam का हिस्सा नहीं बनाया है. ये कहीं ना कहीं बुरी बात है. द गेन ने इनका पत्ता ही साफ कर दिया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर2 / 6

ब्रॉन ब्रेकर अभी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन हैं, लेकिन इस साल की शुरुआत से उनकी किस्मत खराब ही चल रही है. एक समय लग रहा था कि वो वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे. अब ट्रिपल एच ने उन्हें टैग टीम डिवीजन में डाल दिया है. ब्रेकर के साथ इतना बुरा हो रहा है कि वो समरस्लैम 2026 का हिस्सा नहीं हैं. ट्रिपल एच ने उनके साथ बुरा किया है. इतने बड़े इवेंट में फ्यूचर स्टार का ना होना गलत बात है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन3 / 6

रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ रैंडी ऑर्टन को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो टीवी से गायब चल रहे हैं. रैंडी चोटिल नहीं हैं. अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है. सभी को लगा था कि वो समरस्लैम का हिस्सा बनेंगे, लेकिन उनका कोई मैच बुक नहीं किया गया है. ट्रिपल एच ने समर की सबसे बड़ी पार्टी से उनका भी पत्ता काट दिया है. (Photo: WWE.com)

बैकी लिंच

बैकी लिंच4 / 6

बैकी लिंच भी कुछ हफ्तों से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दी हैं. वो चोटिल नहीं है. इसके बावजूद उन्हें समरस्लैम 2026 का हिस्सा नहीं बनाया गया है. वुमेंस डिवीजन इस बार कमजोर लग रहा है. रिया रिप्ली भी नहीं हैं. बैकी को ट्रिपल एच ने जरूर बुक करना चाहिए था. फैंस भी इस बात से गुस्से में होंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट5 / 6

डेमियन प्रीस्ट ने अपने करियर की पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप कुछ साल पहले जीती थी. समरस्लैम में भी उन्होंने बड़ा मैच लड़ा. अब वो कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. वो अभी आर-ट्रुथ के साथ टैग टीम चैंपियन भी हैं. इसके बावजूद उन्हें इस बार समरस्लैम का हिस्सा नहीं बनाया गया है. प्रीस्ट ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन मैच फैंस को दिए हैं. (Photo: WWE.com)

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर6 / 6

ड्रू मैकइंटायर जैसा तगड़ा स्टार भी इस बार समरस्लैम 2026 का हिस्सा नहीं है. वो रेसलमेनिया 42 के बाद से गायब चल रहे हैं. कंपनी ने अभी तक उन्हें लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. मैकइंटायर अगर समर की सबसे बड़ी पार्टी में रहते तो इससे कंपनी को भी फायदा होगा. ट्रिपल एच ने उन्हें भी अनदेखा किया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन