WWE WrestleMania 43 में Roman Reigns को टक्कर दे सकते हैं ये 5 खूंखार रेसलर्स
WWE WrestleMania 43 के आयोजन में अभी बहुत समय है लेकिन कंपनी ने इसके लिए अभी से योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं. रोमन रेंस के मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. आइए आपको बताते हैं कि किन रेसलर्स के साथ उनका मैच हो सकता है.

WrestleMania 43: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. वो अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. मौजूदा समय में बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन वो अच्छा काम कर रहे हैं. उनकी वजह से कंपनी को काफी फायदा भी हो रहा है. लगातार वो एक्टिव चल रहे हैं. 2025 उनके लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा था. WrestleMania 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. इस वजह से सभी की नजरें रोमन के ऊपर टिकी हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनकी टक्कर किसके साथ होगी. यहां हम आपको 5 WWE स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ उनका मुकाबला हो सकता है.
ओबा फेमी
2 / 6ओबा फेमी ने कुछ महीने पहले किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता था. उन्होंने इसके जरिए समरस्लैम में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी प्राप्त किया. हालांकि ब्रॉक लैसनर के साथ राइवलरी के चक्कर में उन्होंने टाइटल मैच छोड़ दिया. फेमी कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. वो वर्ल्ड चैंपियन भी बनेंगे. अगले साल रेसलमेनिया में उनका मैच रोमन के साथ कराया जा सकता है. इस मैच की बहुत संभावनाएं बन रही हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में भी दोनों के मैच को लेकर जानकारी सामने आई थी. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर
3 / 6ब्रॉन ब्रेकर फ्यूचर स्टार हैं. ये साल अभी तक उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा है. वो मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीतने के प्रबल दावेदार हैं. ब्रेकर का भी फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनना पक्का है. अगले साल रेसलमेनिया में ब्रेकर और रोमन रेंस के बीच भी मैच कराया जा सकता है. ऐसा लगा था कि 2025 में दोनों की टक्कर होगी लेकिन कपंनी इस मैच को आगे के लिए बचाकर रखना चाहती है. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ
4 / 6सोलो सिकोआ ने खुद की स्किल पर बहुत काम किया है. मौजूदा समय में वो तगड़े प्रोमो दे रहे हैं. उन्हें आगे भी बढ़ाया जा रहा है. रिंग में उनका एक्शन भी शानदार रहता है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आगे जाकर रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत सिकोआ भी कर सकते हैं. सिकोआ मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी जीत सकते हैं. अगले साल रेसलमेनिया के मंच पर सिकोआ और रेंस के बीच भी तगड़ा मैच हो सकता है (Photo: WWE.com)
द रॉक
5 / 6द रॉक ने 2024 में रोमन रेंस के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ा था. वो अगले साल सऊदी अरब में होने वाले रेसलमेनिया का हिस्सा बनने वाले हैं. हालांकि अभी तक उनका रोल तय नहीं हुआ है. रॉक और रोमन के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. अगले साल मेगा इवेंट में फैंस को बड़ा सरप्राइज कंपनी द्वारा दिया जा सकता है. वहां पर रोमन और रॉक के बीच खतरनाक मैच बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
रॉयस कीज
6 / 6रॉयस कीज ने अपना विकराल रूप दिखा दिया है. वो अपने दो साथियों के साथ मिलकर ब्लडलाइन को तबाह करने में लगे हैं. उन्होंने सोलो सिकोआ और एलए नाइट को भी निशाना बनाया है. कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि आगे जाकर रेंस और कीज के बीच मैच हो सकता है. अगले साल रेसलमेनिया में दोनों के बीच मैच बुक किया जा सकता है. कीज में वर्ल्ड चैंपियन बनने की क्षमता भी है. (Photo: WWE.com)