450 दिन बाद WWE में वापस आया ये खूंखार रेसलर, चौंकाने वाली एंट्री ने फैंस के उड़ाए होश!

WWE NXT Great American Bash 2026 में कंपनी ने इस बार तगड़े मुकाबले रखे थे. पांच चैंपियनशिप मैचों में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सबसे बड़ बात है कि एक फेमस स्टार ने लंबे समय बाद WWE टीवी पर वापसी की. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Advertisment

केविन ओवेंस ने फैंस को किया खुश

केविन ओवेंस ने फैंस को किया खुश2 / 6

WWE NXT Great American Bash 2026 में केविन ओवेंस की वापसी देखने को मिली. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए. ओवेंस काफी फिट लग रहे थे. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना वजन भी कम कर लिया है. उनका लुक इस बार जबरदस्त लगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लंबे समय बाद केविन ओवेंस ने की एंट्री

लंबे समय बाद केविन ओवेंस ने की एंट्री3 / 6

केविन ओवेंस पिछले साल 4 अप्रैल 2025 को हुए SmackDown के एपिसोड में अंतिम बार नज़र आए थे. वहां पर उन्होंने अपनी गर्दन की सर्जरी के बारे में बताया था. उन्होंने ये भी बताया था कि वो रेसलमेनिया 41 का हिस्सा नहीं बनेंगे. उनका रैंडी ऑर्टन के साथ मैच रद्द हो गया था. (Photo: WWE.com)

केविन ओवेंस का हुआ इंटरव्यू

केविन ओवेंस का हुआ इंटरव्यू4 / 6

केविन ओवेंस इस बार Tailgate and Watch Party में शामिल हुए, जो परफॉर्मेंस सेंटर के बाहर आयोजित हुई. मेन इवेंट से पहले कुछ खास मेहमानों का इंटरव्यू भी लिया गया, जिसमें ओवेंस शामिल थे. उनके साथ लाग्रीका और ब्लैक हॉवर्ड मौजूद थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

केविन ओवेंस ने क्या कहा?

केविन ओवेंस ने क्या कहा?5 / 6

केविन ओवेंस ने टीवी पर आने के बाद बयान भी दिया. उन्होंने कहा कि वो बेहतरीन रेसलिंग देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि वो डेव के सबसे कम विवादित को-होस्ट हैं. ओवेंस इससे पहले शिलो हिल और ट्रिस्टन एंजल्स के सिंगल्स मैच से पहले भी दिखे थे. (Photo: WWE.com)

मेन रोस्टर में कब होगी वापसी?

मेन रोस्टर में कब होगी वापसी?6 / 6

केविन ओवेंस के बहुत जल्द मेन रोस्टर में भी वापसी हो सकती है. वो अपनी चोट से रिकवरी कर रहे हैं. उनकी फिटनेस को देखकर लग रहा है  कि वो जिम में भी पसीना बहा रहे हैं. फैंस उन्हें इन-रिंग एक्शन में देखने के लिए बेताब हैं. देखना होगा कि उनकी कब रिंग में एंट्री होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन