5 ड्रीम मैच जो WWE WrestleMania 42 के बाद Roman Reigns ने जरूर लड़ने चाहिए, युवा स्टार्स की चमक सकती है किस्मत

WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 2020 के बाद से उनका करियर बदल गया. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. 2024 में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत खत्म की थी. रेंस के साथ हर कोई रिंग शेयर करना चाहता है. सभी को ये सौभाग्य मिलना मुश्किल है क्योंक रेंस बतौर पार्ट-टाइम काम करते हैं. साल में अब वो बड़े इवेंट में ही अपना जलवा दिखाते हैं. खैर रेसलमेनिया 42 में रेंस की टक्कर सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होने वाली है. यहां हम आपको उनके कुछ ड्रीम मैचों के बारे में बताएंगे जिन्हें उन्हें रेसलमेनिया 42 के बाद जरूर लड़ने चाहिए.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस के ड्रीम मैच

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक2 / 6

रोमन रेंस और द रॉक के बीच मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. 2024 में इनके बीच टक्कर होने वाली थी, लेकिन प्लान में बदलाव हो गया. रेसलमेनिया 42 के बाद रोमन और रॉक के बीच मैच अब बनता है. रेंस ने ये ड्रीम मैच जरूर लड़ना चाहिए.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 6

ब्रॉन ब्रेकर और रोमन रेंस का भी ड्रीम मैच होना है. स्पीयर vs स्पीयर इस मुकाबले का इंतजार भी फैंस कर रहे थे. फैंस को लगा था कि 2025 में ये मैच करा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेसलमेनिया 42 के बाद रेंस को जरूर ब्रेकर से टक्कर लेनी चाहिए. रेंस की वजह से ब्रेकर का करियर चमक सकता है.

गुंथर

गुंथर 4 / 6

गुंंथर और रोमन रेंस के बीच भी आजतक वन-ऑन-वन मुकाबला नहीं हुआ है. फैंस के लिए ये भी एक ड्रीम मैच है. गुंथर मौजूदा समय में बतौर टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद रेंस को गुंथर के खिलाफ भी मैच के बारे में सोचना चाहिए.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू5 / 6

जेकब फाटू और रोमन रेंस के मैच में भी मजा आएगा. कंपनी ने इसे आगे के लिए संभाल कर रखा है. रेसलमेनिया 42 के बाद अगर ये ड्रीम मैच किसी बड़े इवेंट में होगा, तो फैंस खुश हो जाएंगे. ट्रिपल एच ने इस तगड़े मुकाबले के बारे में जरूर सोचना चाहिए.

ओबा फेमी

ओबा फेमी6 / 6

अब तो ओबा फेमी और रोमन रेंस का भी ड्रीम मैच हो गया है. फेमी को कंपनी द्वारा तगड़ा पुश दिया जा रहा है. उन्होंने NXT में भी दम दिखाया था. रेसलमेनिया 42 के बाद रेंस और फेमी की टक्कर होगी, तो मजा आएगा. सबसे बड़ी बात है कि फेमी के लिए ये काफी फायदेमंद रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन