WWE Clash in Italy 2026 में कैसे होगा Roman Reigns के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल ट्राइबल कॉम्बैट मैच का अंत? जानिए 5 तरीके

WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ रीमैच में दांव पर लगाने वाले हैं. सभी इस मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं. ट्राइबल कॉम्बैट मैच में खूब बवाल मचने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि किन तरीकों से इस मुकाबले का अंत हो सकता है.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

Roman Reigns Match: WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्सुक हैं. मैच कार्ड भी तैयार हो गया है. वहां पर सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. रोमन अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. बैकलैश में रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था. खैर इस बार रेंस और फाट के मैच में बवाल होना पक्का लग रहा है. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके इस मैच का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस की एक बार फिर क्लीन जीत

रोमन रेंस की एक बार फिर क्लीन जीत2 / 6

जेकब फाटू इस समय काफी खतरनाक लग रहे हैं. वो बिल्कुल भी रहम नहीं कर रहे हैं. हालांकि, रोमन के पास बड़े मैचों का अनुभव है. वो पहले भी ट्राइबल कॉम्बैट मैच लड़ चुके हैं. फाटू पहली बार इस तरह का मैच लड़ेंगे. रेंस एक बार फिर फाटू को पिन करते हुए क्लीन जीत हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्या जेकब फाटू बनेंगे नए चैंपियन?

क्या जेकब फाटू बनेंगे नए चैंपियन?3 / 6

जेकब फाटू वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं. अभी तक मेन रोस्टर में उन्होंने बढ़िया काम किया है. रिंग में उनकी ऊर्जा तगड़ी रहती है. ट्रिपल इस बार फाटू के ऊपर मेहरबान हो सकते हैं. वो रोमन रेंस को पिन कर अपने करियर में पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर सकते हैं.

द उसोज़ की दखलअंदाजी

द उसोज़ की दखलअंदाजी4 / 6

रोमन रेंस अकेले जेकब फाटू को संभाल नहीं पा रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी उसोज़ की सहायता से ही रेंस ने फाटू के ऊपर हमला किया. आगामी मैच में उसोज़ की दखलअंदाजी भी पक्की है. उसोज़ की वजह से रेंस अपना टाइटल रिटेन कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्या जिला फाटू का होगा डेब्यू?

क्या जिला फाटू का होगा डेब्यू?5 / 6

WWE और रोमन रेंस ने ब्लडलाइन की कहानी की शुरुआत फिर से कर दी है. ऐसे में Clash in Italy 2026 में किसी का डेब्यू हो सकता है. इसमें सबसे पहला नाम जिला फाटू का सामने आता है. वो रेंस की मदद कर उनका साथ दे सकते हैं. उनकी वजह से रेंस को जीत मिल सकती है.

द उसोज़ की धोखेबाजी

द उसोज़ की धोखेबाजी6 / 6

आप सभी जानते हैं कि WWE में चीजें कभी भी पलट सकती हैं. द उसोज़ इस बार बड़ा गेम खेल सकते हैं. वो जेकब फाटू से भी हाथ मिला सकते हैं. रोमन रेंस को बड़ा धोखा भी मिल सकता है. ऐसा हुआ तो फिर उसोज़ की मदद से फाटू वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन