WWE Clash in Italy 2026 में कैसे होगा Brock Lesnar vs Oba Femi मैच का अंत? जानिए 5 तरीके

WWE Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ होने वाली है. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभी तक दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी रही है. आइए आपको बताते हैं कि किन तरीकों से इस मुकाबले का अंत हो सकता है.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

WWE Clash in Italy 2026: ब्रॉक लैसनर की राइवलरी मौजूदा समय में ओबा फेमी के साथ चल रही है. पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. हाल ही में लैसनर ने दोबारा वापसी कर फेमी का चार लगातार एफ-5 लगाए. कंपनी ने WWE Clash in Italy 2026 में इनके बीच रीमैच बुक किया. इनका मैच देखने के लिए हर कोई उत्साहित है. मुकाबले में कुछ भी हो सकता है. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की क्लीन जीत

ब्रॉक लैसनर की क्लीन जीत2 / 6

ब्रॉक लैसनर ने काफी गुस्से में वापसी की है. इस बार वो कुछ बड़ा करने वाले हैं. उनकी नजरें बुरी तरह ओबा फेमी को धराशााई करने के ऊपर हैं. वो रेसलमेनिया 42 का बदला ले सकते हैं. लैसनर इस बार फेमी के ऊपर पांच मिनट के अंदर क्लीन जीत दर्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी की दूसरी जीत

ओबा फेमी की दूसरी जीत3 / 6

ओबा फेमी के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. मेन रोस्टर में अभी तक उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. इस वजह से ही ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी राइवलरी कराई गई है. Clash in Italy 2026 में लैसनर के ऊपर फेमी लगातार दूसरी जीत हासिल कर सकते हैं.

कोई नतीजा नहीं

कोई नतीजा नहीं4 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़ने के लिए तैयार हैं. लैसनर ने कहा है कि वो फेमी को सबक सिखाएंगे. वहीं फेमी ने कहा कि वो इस बार लैसनर को जान से मारने के लिए लड़ेंगे. Clash in Italy 2026 में बवाल होने की पूरी उम्मीद है. ऐसा भी हो सकता है कि इन दोनों के मैच का कोई नतीजा ही ना निकले.

विज्ञापन

चीटिंग से ब्रॉक लैसनर की जीत

चीटिंग से ब्रॉक लैसनर की जीत5 / 6

आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. उनका गुस्सा आप सभी ने देखा है. अगर उन्हें ओबा फेमी के खिलाफ आसानी से जीत नहीं मिली, तो वो बड़ा कदम उठा सकते हैं. Clash in Italy 2026 में लैसनर को चीटिंग से जीत मिल सकती है. हो सकता है कि वो फेमी को लो-ब्लो मार दें.

पॉल हेमन की गड़बड़ी

पॉल हेमन की गड़बड़ी6 / 6

ओबा फेमी बतौर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. वो पॉल हेमन गाय भी बन सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि हेमन यंग रेसलर्स को आगे बढ़ाने में माहिर हैं. Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर को पॉल से धोखा मिल सकता है. इस वजह से उनकी हार हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन