WWE Raw में कैसे होगा Brock Lesnar के दुश्मन Oba Femi के सेमीफाइनल मैच का अंत? जानिए 5 तरीके

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते King of the Ring 2026 टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच होने वाला है. ओबा फेमी की टक्कर डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होगी. दोनों के बीच जबरदस्त मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि किन तरीकों से इस मुकाबले का अंत हो सकता है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. King of the Ring 2026 टूर्नामेंट के सेमिफाइनल मैच में ओबा फेमी की टक्कर डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होगी. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं. पिछले हफ्ते इनके बीच ब्रॉल भी हुआ था. वहां पर फेमी का दबदबा देखने को मिला था. फेमी का मेन रोस्टर में सफर अभी तक शानदार रहा है. वो जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

ओबा फेमी की क्लीन जीत

ओबा फेमी की क्लीन जीत2 / 6

ओबा फेमी को तगड़ा पुश दिया जा रहा है. वो मेन रोस्टर में फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. उनके मजबूत शरीर के सामने टिकना किसी के लिए भी मुश्किल है. ऐसा लगता है कि डॉमिनिक मिस्टीरियो को वो आराम से हरा सकते हैं. सेमीफाइनल मैच में फेमी को क्लीन जीत मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो की जीत

डॉमिनिक मिस्टीरियो की जीत3 / 6

डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए भी पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन उन्होंने अच्छा काम किया है. वो अभी AAA मेगा चैंपियन भी हैं. मिस्टीरियो काफी चालाक रेसलर हैं. वो अपने जाल में फेमी को फंसा सकते हैं. फेमी को भी क्लीन जीत मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

ब्रॉक लैसनर की दखलअंदाजी

ब्रॉक लैसनर की दखलअंदाजी4 / 6

ओबा फेमी की राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ भी चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. इनके बीच तीसरा मैच भी जल्द होगा. Raw के आगामी एपिसोड में लैसनर भी वापसी कर सकते हैं. वो सेमीफाइनल मैच में दखलअंदाजी कर फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. लैसनर की वजह से फेमी की हार हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जजमेंट डे की दखलअंदाजी

जजमेंट डे की दखलअंदाजी5 / 6

पिछले हफ्ते ओबा फेमी के ऊपर चेयर से जेडी मैकडॉना ने हमला किया था. सेमीफाइनल मैच में जजमेंट डे की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है. लिव मॉर्गन, राकेल रॉड्रिगेज और जेडी मैकडॉना की वजह से मिस्टीरियो को जीत मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

डॉमिनिक की विवादास्पद जीत

डॉमिनिक की विवादास्पद जीत6 / 6

WWE कभी भी ओबा फेमी को सीधे-सीधे हराने की कोशिश नहीं करेगा. सेमीफाइनल मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो चीटिंग से जीत दर्ज कर सकते हैं. वो कुछ ऐसा कर सकते हैं जिसके ऊपर रेफरी की नज़र ना जाए. डॉमिनिक को विवादास्पद जीत मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन