5 मौके जब ICC ने टीमों को क्रिकेट खेलने से कर दिया था 'बैन', अब पाकिस्तान की बारी?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच को बायकॉट करने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगर ऐसा वास्तव में हुआ, तो ICC पाकिस्तान को द्विपक्षीय सीरीज और टूर्नामेंट खेलने से बैन कर सकती है. ये पहला मौका नहीं है, जब ICC ने टीमों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें क्रिकेट खेलने से बैन किया है.

2 / 6साउथ अफ्रीका को ICC ने 1970 से लेकर 1991 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया था. दरअसल, साउथ अफ्रीका टीम में नॉन वाइट प्लेयर्स को टीम में जगह नहीं मिल रही थी. ICC को ये बात पसंद नहीं आई और अन्य देशों ने भी इसकी आलोचना की. इसी कारण उन पर लंबा बैन लग गया था.
3 / 6जिम्बाब्वे दशकों से क्रिकेट खेल रहा है. जुलाई 2019 में अचानक ICC ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया. दरअसल, सरकार का लगातार बोर्ड के कामकाज में दखल देखने को मिल रहा था. इसी वजह से ICC ने सख्त कदम उठाया था. अक्टूबर 2019 में जब हालात सुधरे, तो उनपर से बैन हटा दिया गया.
4 / 6श्रीलंका क्रिकेट को नवंबर 2023 में बड़ा झटका लगा था, जब ICC ने उन्हें बैन कर दिया था. दरअसल, श्रीलंका सरकार ने SLC बोर्ड मेंबर्स को बदलने की कोशिश की थी. क्रिकेट में सरकारी दखल ने ICC को सस्पेंशन का फैसला लेने पर मजबूर किया. 28 जनवरी 2024 को आखिर उन पर से ये बैन हटा.
5 / 6नेपाल पर ICC ने 2016 में बैन लगा दिया था. सरकार क्रिकेट में ज्यादा दखल दे रही थी और ये बात ICC को पसंद नहीं आई. इसी कारण उन्होंने नेपाल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से सस्पेंड कर दिया. अक्टूबर 2019 में उन्हें वापस बोर्ड मेंबर्स में शामिल किया गया.
6 / 6जाम्बिया को 2019 में ICC ने सस्पेंड करने का कड़ा फैसला लिया था. वो ICC मेंबर होने के नाते मापदंडों का पालन नहीं कर रहे थे. दो साल तक वो आईसीसी के सदस्य नहीं थे और जुलाई 2021 में उन्हें आधिकारिक रूप से दोबारा ICC ने एसोसिएट मेंबर के रूप में शामिल किया.