IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली 5 टीमें, मुंबई इंडियंस भी लिस्ट में शामिल, किस नंबर पर RCB?

Most Loss in IPL History: IPL में कुछ टीमों का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है और पिछले 18 साल में उन्होंने काफी मैच हारे हैं. आइए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों पर नजर डालते हैं.

MI RCB
1 / 6

Most Loss in IPL History: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होगा. पिछले 18 साल से IPL फैंस का मनोरंजन कर रहा है. अलग-अलग टीमों ने IPL में हिस्सा लिया है और अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है. कुछ ऐसी टीमें हैं, जिन्हें टूर्नामेंट में लगातार हार भी मिली है. आइए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली 5 टीमों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स2 / 6

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स रही है. इस टीम ने अब तक लीग में कुल 266 मैच खेले हैं, जिसमें से 140 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है. वो मात्र 118 मैच जीत पाए हैं. इस साल DC अच्छा प्रदर्शन करके अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स3 / 6

पंजाब किंग्स दो बार IPL फाइनल में पहुंची है लेकिन कभी ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हुई. बता दें कि इस टीम ने IPL में अब तक कुल 263 मैच खेले हैं, जिसमें से 119 में उन्हें जीत मिली है और 139 मुकाबले हारे हैं. आपको बता दें कि उनका एक मैच नो रिजल्ट से खत्म हुआ था.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास की सबसे चर्चित टीमों में से एक है. उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 271 मैच खेले हैं, जिसमें से 132 मैचों में उन्हें हार मिली है और 132 मैच उन्होंने जीते हैं. उनका जीत प्रतिशत 50% है.

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स5 / 6

तीन बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी इस लिस्ट में है. KKR ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 265 मैचों में हिस्सा लिया है और वो 135 मैच जीतने में सफल रही है. उन्हें 124 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस6 / 6

मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. उनका नाम लिस्ट में आना कई फैंस को हैरान कर गया होगा. MI ने IPL इतिहास में अब तक कुल 277 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें से 122 में उन्हें हार मिली है. मुंबई इंडियंस ने 151 मैचों में जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन